• Home>
  • Gallery»
  • Vande Bharat Sleeper Rules: नॉन वेज लवर्स की हुई मौज… वंदे भारत स्लीपर ने बदल दिए अपने नियम…!

Vande Bharat Sleeper Rules: नॉन वेज लवर्स की हुई मौज… वंदे भारत स्लीपर ने बदल दिए अपने नियम…!

Vande Bharat Sleeper Rules: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा-कामाख्या के बीच चल रही है. अब यात्रियों को सिर्फ वेज नहीं, बल्कि नॉन वेज (चिकन, मछली, अंडा) विकल्प भी मिलेगा. टिकट बुकिंग में मेन्यू चुनने का ऑप्शन होगा, बाकी खाना पहले जैसा रहेगा.


By: sanskritij jaipuria | Last Updated: February 5, 2026 11:59:17 AM IST

vande bharat sleeper menu - Photo Gallery
1/8

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत

वंदे भारत एक्सप्रेस की सफलता के बाद भारतीय रेलवे ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की है, जो हावड़ा से कामाख्या के बीच संचालित हो रही है. ये ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को ज्यादा आरामदायक बनाने के उद्देश्य से लाई गई है.

vande bharat sleeper menu - Photo Gallery
2/8

हाईटेक और मॉडर्न सुविधाओं से लैस ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को आधुनिक कोच, आरामदायक स्लीपिंग अरेंजमेंट, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और उन्नत तकनीक से जुड़ी कई सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे यात्रा का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गया है.

vande bharat sleeper menu - Photo Gallery
3/8

खाने के मेन्यू में किया गया बड़ा बदलाव

इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर ये है कि रेलवे ने खाने के मेन्यू में बदलाव करने का फैसला किया है, ताकि यात्रियों को उनकी पसंद के अनुसार भोजन मिल सके.

vande bharat sleeper menu - Photo Gallery
4/8

अब Veg के साथ Non Veg फूड का ऑप्शन

शुरुआत में ट्रेन में सिर्फ वेज खाना परोसा जा रहा था, लेकिन अब यात्रियों को वेज के साथ-साथ नॉन वेज फूड चुनने का भी ऑप्शन मिलेगा, जिससे मछली, अंडा और चिकन पसंद करने वालों को सुविधा होगी.

vande bharat sleeper menu - Photo Gallery
5/8

क्षेत्रीय खानपान की पसंद का रखा गया ध्यान

पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में ज्यादातर लोग नॉन वेज खाना पसंद करते हैं. सिर्फ वेज मेन्यू होने के कारण यात्रियों को असुविधा हो रही थी, जिसे देखते हुए रेलवे ने मेन्यू में बदलाव करने का निर्णय लिया.

vande bharat sleeper menu - Photo Gallery
6/8

टिकट बुकिंग के समय मिलेगा फूड चॉइस ऑप्शन

यात्रियों को टिकट बुक करते वक्त ही Veg या Non Veg खाने का ऑप्शन चुनने का मौका मिलेगा, जिससे यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और मनपसंद खाना मिल सके.

vande bharat sleeper menu - Photo Gallery
7/8

नॉन वेज मेन्यू में क्या-क्या होगा शामिल

नॉन वेज ऑप्शन में यात्रियों को चिकन डिश दी जाएगी, जिसमें करीब 70 ग्राम चिकन ग्रेवी होगी और 50 से 60 ग्राम बोनलेस चिकन परोसा जाएगा, जिसे बंगाली या असमिया स्वाद के अनुसार तैयार किया जाएगा.

vande bharat sleeper menu - Photo Gallery
8/8

बाकी फूड मेन्यू पहले जैसा ही रहेगा

नॉन वेज के जुड़ने के बावजूद बाकी थाली का मेन्यू पहले जैसा ही रखा जाएगा, जिसमें जीरा कॉर्न पुलाव, पराठा, मिक्स दाल, असमिया स्टाइल बीन्स और मिठाई के रूप में रसगुल्ला शामिल रहेगा.