• Home>
  • Gallery»
  • Valentine Week 2026 Meaning: रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे का क्या होता है मतलब, जानें कब है किस डे?

Valentine Week 2026 Meaning: रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे का क्या होता है मतलब, जानें कब है किस डे?

Valentine Week 2026 Meaning: वैलेंटाइन वीक प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव का विशेष उत्सव है, जो हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है. इस सप्ताह के हर दिन का एक अलग महत्व होता है, जो रिश्तों में प्यार, भरोसा और अपनापन बढ़ाने का अवसर देता है. ये सप्ताह वैलेंटाइन डे की ओर एक खूबसूरत यात्रा है.


By: JP Yadav
Last Edited By: sanskritij jaipuria
Last Updated: February 4, 2026 12:29:26 PM IST

Valentine Week 2026 - Photo Gallery
1/10

वैलेंटाइन वीक क्या है

वैलेंटाइन वीक सात दिनों का उत्सव है, जिसमें प्रेम के अलग-अलग रूपों को मनाया जाता है. दोस्त, प्रेमी और अपने खास लोग इन दिनों को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं.

Valentine Week 2026 - Photo Gallery
2/10

वैलेंटाइन वीक की तिथियां

वैलेंटाइन वीक हर साल 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ समाप्त होता है. हर दिन का अपना एक अलग संदेश और भावना होती है.

Valentine Week 2026 - Photo Gallery
3/10

रोज डे – 7 फरवरी

रोज डे वैलेंटाइन वीक की शुरुआत करता है. अलग-अलग रंगों के गुलाब प्रेम, दोस्ती, सम्मान और आभार व्यक्त करने का माध्यम होते हैं.

Valentine Week 2026 - Photo Gallery
4/10

प्रपोज डे – 8 फरवरी

इस दिन लोग अपने दिल की बात कहते हैं. कई लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं या रिश्ते को एक नया नाम देते हैं.

Valentine Week 2026 Meaning: रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे का क्या होता है मतलब, जानें कब है किस डे? - Photo Gallery
5/10

चॉकलेट डे – 9 फरवरी

चॉकलेट डे मिठास और खुशियों का प्रतीक है. चॉकलेट बांटना स्नेह, देखभाल और प्यार को दर्शाता है.

Valentine Week 2026 - Photo Gallery
6/10

टेडी डे – 10 फरवरी

टेडी डे पर टेडी बियर उपहार में देना अपनापन, सुकून और भावनात्मक नजदीकी को दर्शाता है. ये दिन युवाओं में खासा लोकप्रिय है.

Valentine Week 2026 - Photo Gallery
7/10

प्रॉमिस डे – 11 फरवरी

प्रॉमिस डे भरोसे और वचनबद्धता का दिन है. कपल्स एक-दूसरे से वादे कर अपने रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं.

Valentine Week 2026 - Photo Gallery
8/10

हग डे – 12 फरवरी

हग डे गले लगाने की ताकत को दिखाता है. एक प्यारी सी झप्पी , सहारा और इमोश्नल सेफटी का एहसास कराती है.

Valentine Week 2026 - Photo Gallery
9/10

किस डे – 13 फरवरी

किस डे नजदीकियों और गहरे जुड़ाव का प्रतीक है. ये दिन रिश्तों में भावनात्मक गहराई लाता है.

Valentine Week 2026 - Photo Gallery
10/10

वैलेंटाइन डे – 14 फरवरी

वैलेंटाइन डे पूरे सप्ताह का सबसे खास दिन होता है. लोग डेट्स, तोहफों, प्यार भरे नोट्स और साथ समय बिताकर अपने प्यार का जश्न मनाते हैं.