फ्री ट्रायल के चक्कर में खाली हो रहा बैंक अकाउंट? जानिए कैसे तुरंत रोकें ऑटो-डेबिट
UPI Payment: डिजिटल दौर में UPI AutoPay ने बिल, रिचार्ज और सब्सक्रिप्शन भुगतान को बेहद आसान बना दिया है. एक बार अनुमति देने पर तय तारीख में पैसा खुद कट जाता है. सुविधा के साथ जोखिम भी है अगर मैंडेट भूल जाएं तो महीनों तक अनचाहे पैसे कटते रह सकते हैं.
UPI AutoPay क्या है?
UPI AutoPay एक ऑटो-डेबिट सुविधा है जिसमें आप किसी सेवा को तय अंतराल पर भुगतान की अनुमति देते हैं. इसके बाद हर बार मैन्युअली पेमेंट करने की जरूरत नहीं रहती.
ये किन भुगतानों में उपयोगी है?
मोबाइल रिचार्ज, बिजली-पानी के बिल, लोन EMI और OTT सब्सक्रिप्शन जैसे नियमित भुगतानों के लिए यह बेहद सुविधाजनक है.
कहां होती है चूक?
फ्री ट्रायल लेते समय हम ऑटो-पेमेंट सेट कर देते हैं. ट्रायल खत्म होने पर ऐप इस्तेमाल बंद कर देते हैं, लेकिन मैंडेट कैंसल करना भूल जाते हैं, जिससे पैसे कटते रहते हैं.
ऐप डिलीट करने से पेमेंट बंद नहीं होता
सिर्फ ऐप हटाने से ऑटो-डेबिट नहीं रुकता. बैंक खाते से जुड़ा मैंडेट अलग से हटाना जरूरी है.
AutoPay लिस्ट कैसे देखें?
PhonePe, Google Pay या Paytm खोलें - प्रोफाइल/सेटिंग्स में जाएं - Payment Settings/AutoPay चुनें - सभी एक्टिव मैंडेट देखें.
गैर-जरूरी पेमेंट कैसे रोकें?
लिस्ट में जाकर Pause/Stop या Remove/Delete ऑप्शन चुनें. अस्थायी रोक या स्थायी बंद अपनी जरूरत के अनुसार निर्णय लें.
स्मार्ट यूजर बनने के टिप्स
हर महीने AutoPay लिस्ट जांचें. फ्री ट्रायल लेते समय रिमाइंडर लगाएं. केवल जरूरी सेवाओं को ही ऑटो-मोड पर रखें ताकि छोटी रकम बड़ा खर्च न बन जाए.