• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Mausam: कहीं राहत, कहीं आफत! दिल्ली से यूपी तक बर्फीली हवाओं का कहर, जानें अपने राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: कहीं राहत, कहीं आफत! दिल्ली से यूपी तक बर्फीली हवाओं का कहर, जानें अपने राज्य का हाल

Today Weather Update: देशभर में मौसम एक बार फिर से करवट लेता हुआ नजर आ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी तेज़ होने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं मैदानी इलाकों में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी और तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिलेगी. (IMD) के मुताबिक, दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है, मौसम विभाग का कहना है कि 9 फरवरी को दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड से राहत जारी रहेगी. इस बीच, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों के लिए बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है. चलिए जान लेते हैं कि 9 फरवरी के लिए देश के अलग-अलग राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है. 


By: Sujeet Kumar | Last Updated: February 9, 2026 11:30:50 AM IST

Aaj Ka Mausam: कहीं राहत, कहीं आफत! दिल्ली से यूपी तक बर्फीली हवाओं का कहर, जानें अपने राज्य का हाल - Photo Gallery
1/6

दिल्ली का मौसम

पिछले कुछ दिनों की तुलना में दिल्ली में ठंड कम हुई है. 9 फरवरी को राजधानी में न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा, हालांकि सुबह हल्की धुंध दिख सकती है.

aaj ka mausam - Photo Gallery
2/6

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश के लिए इस समय अच्छी खबर है. IMD के मुताबिक, राज्य के सभी जिले ग्रीन ज़ोन में हैं. 9 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम सूखा रहेगा. दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है, जबकि रातें थोड़ी ठंडी रहेंगी.

aaj ka mausam - Photo Gallery
3/6

उत्तराखंड और पहाड़ी इलाके

उत्तराखंड में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की उम्मीद है, जिससे मौसम के पैटर्न में बदलाव आएगा. रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
4/6

अन्य शहरों का हाल

पूर्वी भारतीय राज्यों जैसे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम सामान्य रहेगा. दक्षिण भारत में तापमान अपेक्षाकृत ज़्यादा रहेगा, और गर्मी का असर महसूस किया जा सकता है.

दिल्ली-NCR में आज 9 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
5/6

मध्य प्रदेश का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

Aaj Ka Mausam: कहीं राहत, कहीं आफत! दिल्ली से यूपी तक बर्फीली हवाओं का कहर, जानें अपने राज्य का हाल - Photo Gallery
6/6

बर्फबारी की संभावना

जहां 9 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर और मैदानी इलाकों में ठंड से राहत जारी रहेगी, वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड वापस आ सकती है.