Today Weather: इन 10 राज्यों में होगी झमाझम बारिश! दिल्ली-NCR से लेकर बिहार तक, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
Aaj Ka Mausam: उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम एक बार फिर रंग बदलता दिखाई दे रहा है. दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है. फरवरी के आखिर में कई राज्यों में अब भी ठंड का अहसास है तो कई राज्यों में खिलती हुई धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास दिला दिया है. साथ ही आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की चोटियों पर बारिश और बर्फबारी अब भी जारी है, वहीं जम्मू-कश्मीर में पारा चढ़ गया है, जिससे दिन में गर्मी पड़ना शुरू हो गई है. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा सकती है, वहीं आपको बता दें कि मौसम विभाग ने इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया है. चलिए जान लेते हैं मौसम विभाग के ताजा अपडेट में आज आपके शहर का हाल कैसा रहने वाला है.
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में मौसम सूखा बना हुआ है, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में कम से कम और ज़्यादा से ज़्यादा तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है. इस हफ़्ते राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है.
बिहार का मौसम
बिहार में मौसम का दोहरा पैटर्न देखने को मिल रहा है. फोर्ब्सगंज 32.2°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि सबौर और किशनगंज में रात का तापमान 5°C गिरकर 12.6°C हो गया. पटना में आज हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है. दिन में चिलचिलाती धूप और रात में ठंड के बीच इस उतार-चढ़ाव का असर ज़िंदगी पर पड़ रहा है.
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में 23 फरवरी को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीनों शहरों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। दिन की शुरुआत सुबह हल्की ठंड से होगी, जबकि दोपहर में तेज धूप निकलने की उम्मीद है।
गुरुग्राम का मौसम
गुरुग्राम में 23 फरवरी को मौसम आमतौर पर साफ रहने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, आज आसमान ज़्यादातर साफ रहेगा, और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। दिन की शुरुआत सुबह हल्की ठंड से होगी, जबकि दोपहर में धूप खिली रहेगी।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम
फरवरी के आखिर तक दिल्ली-NCR में टेम्परेचर 33 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा पहुंच सकता है. गर्मी ने अभी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. इसलिए, माना जा रहा है कि इस होली पर रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी.
बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 22 से 24 फरवरी के बीच 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं. कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं से नुकसान की भी आशंका है.
उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है. 22 से 24 फरवरी के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 40 km प्रति घंटे तक की तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है.