Aaj Ka Mausam: इश्क के दिन बारिश की एंट्री! कश्मीर से UP तक बदलेगा मौसम का मिजाज, डेट प्लान करने से पहले जरूर पढ़ें
Valentine Day Weather: जहां फरवरी में ठंड अलविदा कहने लगती है वहीं एक बार फिर से ठंडी हवाएं और सर्द मौसम देखने को मिली रहा है. राजधानी दिल्ली से लेकर यूपी एक, लोग अब भी रजाई और कंबल ओढ़ रहे हैं. इतना ही नहीं कई शहरों में अब भी तापमान बढ़ रहा है. लेकिन, ठंड अभी गई नहीं है. पहाड़ों में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक बार फिर एक्टिव हो गया है, जिससे मैदानी इलाकों में सुबह और रातें ठंडी हो गई हैं. इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है, और बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब हो सकता है. इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा. चलिए जान लेते हैं Valentine Day के दिन मौसम कैसा रहने वाला है.
कैसा रहेगा आपका मौसम
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी बढ़ेगी. इससे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं. कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की भी उम्मीद है.
दिल्ली का मौसम
वैलेंटाइन डे पर दिल्ली-NCR में मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है. ज़्यादा बारिश का कोई अनुमान नहीं है. हालांकि, सुबह हल्का कोहरा रह सकता है. तापमान 10 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.
यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल नॉर्मल रहेगा. दिन में तेज धूप निकलने से उत्तर प्रदेश में ठंड लगभग खत्म होती दिख रही है. हालांकि, सुबह और शाम को हल्की ठंड बनी रहेगी.
बिहार का मौसम
बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है. तापमान 8 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. सुबह कोहरा रहने की संभावना रहेगी.
हरियाणा-पंजाब
हरियाणा और पंजाब में 17 और 18 फरवरी को बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. कई जिलों में तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है.
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है. हालांकि, कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा.
वैलेंटाइन डे का मौसम
वैलेंटाइन डे पर दिल्ली समेत कई इलाकों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि, सुबह कोहरा दिख सकता है. पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब हो सकता है, बर्फबारी और तेज हवाओं से मुश्किलें बढ़ सकती हैं.