द 50: शेर की मिस्ट्री आखिर सुलझी या अभी बाकी? क्या ग्रैंड फिनाले से पहले शेर खोलेगा अपनी पहचान? जानिए पूरा सच
The 50: सेलिब्रिटी रियलिटी शो ‘The 50’ आजकल सबकी चर्चा में है. 1 फरवरी को शुरू हुआ यह रोमांचक सफर 19 फरवरी को मुंबई में बड़े धूमधाम से खत्म हुआ. इस शो में टेलीविजन और सोशल मीडिया की दुनिया के 50 जाने-माने सितारों ने हिस्सा लिया है. लेकिन सिर्फ़ चार बहादुर लोग है. शिव ठाकरे, मिस्टर फैज़ू, कृष्णा श्रॉफ और इम्मोर्टल काका ही फ़ाइनल राउंड तक पहुंच पाए है. ताज़ा खबरों के मुताबिक “मराठी मानूस” और रियलिटी शो के किंग कहे जाने वाले शिव ठाकरे जीत गए है, और शो के पहले विनर बन गए है.
कौन बनेगा शेर (Who will become the lion?)
हालांकि शो के मेकर्स ने सस्पेंस बनाए रखने के लिए एक चालाकी वाली तरकीब अपनाई है. उन्होंने विनर का नाम 22 मार्च को ऑफिशियल अनाउंसमेंट तक सीक्रेट रखने के लिए सिर्फ़ एक के बजाय सभी चार फ़ाइनलिस्ट के साथ विनिंग मोमेंट को फ़िल्माया है.
रजत दलाल (Rajat dalal)
"The 50" का फ़िनाले एक बहुत इंतज़ार की जाने वाली रेस थी, जिसमें पॉपुलर कंटेस्टेंट रजत दलाल पांचवें स्थान पर बाहर हो गए है. इसके बाद असली मुकाबला टॉप चार कंटेस्टेंट के बीच एक मुश्किल पजल टास्क के ज़रिए हुआ. टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक इस टास्क में सबसे बड़ा चैलेंज टाइमिंग का था.
कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff)
हर कंटेस्टेंट को दूसरे कंटेस्टेंट की जानकारी के बिना अकेले ही पज़ल सॉल्व करना था. इम्मोर्टल काका ने सबसे पहले कोशिश की, लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर पाए है. फिर कृष्णा श्रॉफ ने अपना टास्क 25 मिनट में पूरा किया है.
शिव ठाकरे (Shiv Thakare)
शिव ठाकरे ने अपनी फुर्ती और समझदारी दिखाते हुए सिर्फ़ 10 मिनट में पज़ल सॉल्व कर लिया है. आखिर में मिस्टर फैज़ू आए, जिन्होंने एक छोटी सी गलती के बाद फिर से कोशिश की और लगभग 14 मिनट में टास्क पूरा कर लिया है. टाइमिंग के इस गेम में शिव ने सबको पीछे छोड़ दिया है.
"द 50" करियर में एक बड़ा माइलस्टोन ("The 50" a major milestone in a career)
यह जीत शिव ठाकरे के लिए कोई नई बात नहीं है, वह पहले ही रोडीज, बिग बॉस मराठी, बिग बॉस 16 और झलक दिखला जा जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं.
प्रिंस नरूला ( Prince Narula)
"द 50" उनके करियर में एक और बड़ा माइलस्टोन बनने वाला है. शो में करण पटेल उर्वशी ढोलकिया, प्रिंस नरूला और दिव्या अग्रवाल जैसे जाने-माने नाम शामिल है. इतने बड़े नामों को पीछे छोड़कर जीतना सच में तारीफ के काबिल है.
शिव ठाकरे (Shiv Thakare)
अब फैंस 22 मार्च का बेसब्री से इंतज़ार कर सकते हैं, जब शिव ठाकरे को ऑफिशियली ट्रॉफी उठाते हुए दिखाया जाएगा. मेकर्स के इस ट्विस्ट ने दर्शकों का एक्साइटमेंट दोगुना कर दिया है.