• Home>
  • Gallery»
  • India ICC Trophies: कपिल देव से रोहित शर्मा तक! इन कप्तानों ने दिलाई भारत को ICC ट्रॉफियां

India ICC Trophies: कपिल देव से रोहित शर्मा तक! इन कप्तानों ने दिलाई भारत को ICC ट्रॉफियां

T20 World Cup 2026: भारत ने न्यूजीलैंड को करारी मात दे कर एक बार फिर ट्रॉफी हिंदुस्तान के नाम कर दी है. बता दें कि भारत ने तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की हाफ सेंचुरी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए और न्यूजीलैंड को तगड़ा टारगेट दिया. जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना पाई और भारत ने यह मैच 96 रन से जीत लिया. वहीँ एक बार फिर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की और तीन T20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई. आज  हम आपको इस स्टोरी के माध्यम से बताएंगे कि भारतीय टीम ने कब-कब ICC टूर्नामेंट जीते हैं. चलिए जान लेते हैं.

By: Heena Khan | Published: March 9, 2026 7:51:30 AM IST

India ICC Trophies: कपिल देव से रोहित शर्मा तक! इन कप्तानों ने दिलाई भारत को ICC ट्रॉफियां - Photo Gallery
1/7

ODI वर्ल्ड कप 1983

सबसे पहले 1983 में, क्रिकेट की दुनिया ने खेल के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर देखा, जब कपिल देव की लीडरशिप में भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप फाइनल जीता. फाइनल लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया था. भारत का सामना दो बार की वर्ल्ड चैंपियन, वेस्टइंडीज से हुआ.

India ICC Trophies: कपिल देव से रोहित शर्मा तक! इन कप्तानों ने दिलाई भारत को ICC ट्रॉफियां - Photo Gallery
2/7

चैंपियंस ट्रॉफी 2002

वहीं भारत ने 2002 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई. इस मैच में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हुआ.

India ICC Trophies: कपिल देव से रोहित शर्मा तक! इन कप्तानों ने दिलाई भारत को ICC ट्रॉफियां - Photo Gallery
3/7

T20 वर्ल्ड कप 2007

भारत ने पाकिस्तान को पांच रन से हराकर 2007 T20 वर्ल्ड कप जीता. गौतम गंभीर की 75 रन की पारी की बदौलत भारत ने 157 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान सिर्फ़ 152 रन ही बना सका. महेंद्र सिंह धोनी की लीडरशिप में टीम इंडिया ने अपना पहला T20 वर्ल्ड कप टाइटल जीता.

India ICC Trophies: कपिल देव से रोहित शर्मा तक! इन कप्तानों ने दिलाई भारत को ICC ट्रॉफियां - Photo Gallery
4/7

ODI वर्ल्ड कप 2011

इंडिया ने 2011 में ODI वर्ल्ड कप जीता, पहली बार टूर्नामेंट जीतने के 28 साल बाद. इंडिया ने श्रीलंका को अपने घर में छह विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. महेला जयवर्धने के नाबाद 103 रन की बदौलत श्रीलंका ने छह विकेट पर 274 रन बनाए थे.

India ICC Trophies: कपिल देव से रोहित शर्मा तक! इन कप्तानों ने दिलाई भारत को ICC ट्रॉफियां - Photo Gallery
5/7

चैंपियंस ट्रॉफी 2013

भारतीय टीम ने 2013 में दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती. बर्मिंघम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बनाए. शिखर धवन (31), विराट कोहली (43) और रवींद्र जडेजा (33) ने बल्ले से धमाल मचा दिया. जवाब में इंग्लैंड 20 ओवर में आठ विकेट पर 124 रन ही बना सका.

India ICC Trophies: कपिल देव से रोहित शर्मा तक! इन कप्तानों ने दिलाई भारत को ICC ट्रॉफियां - Photo Gallery
6/7

T20 वर्ल्ड कप 2024

भारत ने दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका को सात रन से हराया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए. जवाब में साउथ अफ्रीका 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन ही बना सका.

India ICC Trophies: कपिल देव से रोहित शर्मा तक! इन कप्तानों ने दिलाई भारत को ICC ट्रॉफियां - Photo Gallery
7/7

चैंपियंस ट्रॉफी 2025

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूज़ीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए. जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए 76 रन बनाए और भारत को मुश्किल से निकाला. टारगेट का पीछा करते हुए रोहित और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 105 रन की पार्टनरशिप की.