सूर्यकुमार यादव की पत्नी का नया लग्जरी अपार्टमेंट, लोकेशन और कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
Suryakumar Yadav: सूर्य कुमार यादव की पत्नी ने एक नया अपार्टमेंट खरीदा है. आइए आपको बताते हैं कि इसकी कीमत कितनी है और इस अपार्टमेंट की क्या खास बातें हैं जिनकी खूब चर्चा हो रही है.
सूर्य कुमार यादव की पत्नी देविशा यादव ने खरीदा अपार्टमेंट
भारतीय मेंस T20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव की पत्नी देविशा यादव ने मुंबई के चेंबूर इलाके में ₹7.18 करोड़ में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक यह डील फरवरी में रजिस्टर हुई थी.
अपार्टमेंट गोदरेज स्काई
यह 1,516.20-स्क्वायर-फुट का अपार्टमेंट गोदरेज स्काई टेरेस में है. दिलचस्प बात यह है कि पिछले एक साल में इस बिल्डिंग में कपल की यह तीसरी खरीदारी है.
कितना कारपेट एरिया?
फ्लैट का कारपेट एरिया 1,402 स्क्वेयर फीट है और इसमें दो पार्किंग स्पेस भी है. इस डील में स्टाम्प ड्यूटी में ₹35.90 लाख और रजिस्ट्रेशन फीस में ₹30,000 खर्च हुए है.
देविशा यादव ने कितना खरीदा है?
2025 में देविशा यादव ने उसी बिल्डिंग के 17वें और 18वें फ्लोर पर दो अपार्टमेंट खरीदे और अब 18वें फ्लोर पर एक और फ्लैट खरीदा है. तीसरा अपार्टमेंट 20 फरवरी 2026 को खरीदा गया था. इस ट्रांज़ैक्शन में ₹35.90 लाख की स्टाम्प ड्यूटी और ₹30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस शामिल थी.
जून 2028 तक डिलीवर होने की उम्मीद
फ्लैट में दो पार्किंग स्पेस हैं और जून 2028 तक डिलीवर होने की उम्मीद है. प्रॉपर्टी का सेलर गोदरेज प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड है.
कितना कुल कीमत
स्क्वायर यार्ड्स डेटा इंटेलिजेंस के अनुसार गोदरेज स्काई टेरेस 1.05 एकड़ का प्रोजेक्ट है जिसमें 3 BHK और 4 BHK ऑप्शन उपलब्ध है. मार्च 2024 और फरवरी 2025 के बीच 25 सेल्स रजिस्ट्रेशन हुए, जिनकी कुल कीमत ₹202 करोड़ थी.
कितना औसत कीमत
औसत कीमत लगभग ₹52,433 प्रति स्क्वायर फुट है. यह प्रॉपर्टी चेंबूर के पास देवनार इलाके में है, जहां सड़क और रेल कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है.
कुल कारपेट एरिया लगभग 4,222.7 स्क्वेयर फ़ीट
मार्च 2025 में खरीदे गए इन दो अपार्टमेंट का कुल कारपेट एरिया लगभग 4,222.7 स्क्वेयर फ़ीट है और कुल बिल्ट-अप एरिया 4,568 स्क्वेयर फ़ीट से ज़्यादा है. इस डील में छह खास कार पार्किंग की जगहें भी शामिल थीं. उस समय ₹1.26 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी और ₹30,000 की रजिस्ट्रेशन फ़ीस दी गई थी.