Surya Gochar 2026: फरवरी में एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन बार बदलेंगे सूर्य अपनी चाल, इन दो राशियों पर मिलेगा लाभ
Surya Gochar 2026: सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है. साल 2026 में फरवरी में सूर्य का गोचर 3 बार होगा, इससे इन दो राशियों को लाभ मिल सकता है. जानते हैं कब-कब होगा सूर्य का गोचर.
surya gochar 2026
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, पिता, नेतृत्व, ऊर्जा, आत्मविश्वास और शक्ति का प्रतीक माना गया है. सूर्य उच्च पदों को दर्शाता है. साल 2026 में फरवरी माह में सूर्य अपनी चाल में 3 बार परिवर्तन करने वाले हैं.
Surya Gochar
सबसे पहले सूर्य 6 फरवरी 2026 को अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. सूर्य मंगल ग्रह नक्षत्र घनिष्ठा में प्रवेश करेंगे. सूर्य के इस नक्षत्र में जानें से करियर, मान-सम्मान में लाभ मिल सकता है.
Surya Gochar
सूर्य का गोचर हर महीने होता है. इस समय सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. फरवरी माह में सूर्य ग्रह मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करें. कुंभ राशि शनि की राशि है और सूर्य और शनि का पिता पुत्र का संबंध है.सूर्य 13 फरवरी 2026 को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे.
Surya Gochar
फरवरी माह में 19 फरवरी को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा. सूर्य 19 फरवरी को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र में जानें से गहन चिंतन, रिसर्च, हेल्थ और नई तकनीकों से जुड़े क्षेत्रों में लाभ मिलता है. साथ ही साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है.
Aries
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर नए योजनाएं लेकर आ सकता है. इस दौरान आपके रिश्तों में मजबूती आएगी और आपका व्यक्तिगत विकास हो सकता है. यह समय मेष राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा.
Aquarius
कुंभ राशि वालों के फरवरी का महीना खर्चों में वृद्धि वाला हो सकता है. इस एक माह में आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. साथ ही कुंभ राशि वालों को करियर में बदलाव देखने को मिल सकते हैं.