Valentine’s Day बना मौत का दिन! WhatsApp मैसेज के बाद सेक्टर-107 में कैसे हुआ खूनी खेल?, खुल रहे चौंकाने वाले राज
Noida News: नोएडा के सेक्टर 107 में वैलेंटाइन डे पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. 15 साल के प्यार का रिश्ता उस समय खौफनाक तरीके से खत्म हो गया जब प्रेमी सुमित ने अपनी गर्लफ्रेंड रेखा को कार के अंदर गोली मारकर मार डाला और फिर खुद को उड़ा लिया है. मरने से पहले सुमित ने WhatsApp पर अपनी बेवफाई का दर्द शेयर किया और अपनी मौत का जिम्मेदार रेखा को ठहराया था. पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद कर ली और लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानें इस खूनी लव स्टोरी का पूरा सच…
15 साल का प्यार बहुर सारे वादे (15 years of love and many promises)
जब पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे पर प्यार की कसमें खा रही थी, तब नोएडा के सेक्टर 107 की एक सड़क पर प्यार का खून बह रहा था. 15 साल का साथ लाखों वादे और सुनहरे सपने सब कुछ एक ही पल में गोलियों की बौछार के साथ दफन हो गया है. शनिवार दोपहर को जब दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर खड़ी एक लावारिस कार का दरवाजा खुला तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी डर गई है. कार की सीटों पर दो लाशें पड़ी थी. एक प्रेमी की और दूसरी प्रेमिका की, जिसे उसने पहले मारा और फिर अपनी जान दे दी.
मौत से पहले क्या हुआ? (What happened before death?)
मौत से पहले सुमित के आखिरी WhatsApp मैसेज ने इस खूनी लव स्टोरी का सच सामने ला दिया, जिससे प्यार का यह त्योहार मातम में बदल गया है. पुलिस की शुरुआती जांच और युवक के आखिरी WhatsApp मैसेज से यह साफ हो गया है कि यह एक लव अफेयर का मामला है जिसका अंत नफरत और गोलियों की बौछार से हुआ है.
ये कहानी कब शुरू हुई? (when did the story happen?)
यह कहानी करीब 15 साल पहले शुरू हुई थी। दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला 32 साल का सुमित और नोएडा के सलारपुर (सेक्टर 101) की रहने वाली 26 साल की रेखा एक-दूसरे के बहुत करीब थे. परिवार वालों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से लव अफेयर चल रहा था.
अचानक कैसे गायब हुए? (How did you suddenly disappear?)
शुक्रवार शाम को दोनों रहस्यमयी तरीके से अपने-अपने घरों से गायब हो गए. सुमित के परिवार ने दिल्ली के मयूर विहार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और रेखा के परिवार ने भी उसकी तलाश शुरू कर दी. किसी ने सोचा भी नहीं था कि वैलेंटाइन डे की दोपहर उनकी आखिरी मुलाकात होगी.
मौके पर पुलिस टीम पहुंची (Police team reached the spot)
शनिवार दोपहर दादरी रोड (पिलर नंबर 84) के पास खड़ी एक कार (नंबर DL14CL6473) ने राहगीरों का ध्यान खींचा है. कार अंदर से लॉक थी. करीब से देखने पर सुमित और रेखा के सिर से खून बह रहा था. सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन की पुलिस और एक फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी. उन्होंने पाया कि सुमित के पास अभी भी वह पिस्टल थी जिससे उसने पहले रेखा और फिर खुद को मारा था.
'मैं सुमित मरने जा...' ('I am going to die Sumit...')
अपनी मौत से ठीक पहले सुमित ने एक WhatsApp मैसेज भेजा था जो अब इस मिस्ट्री का सबसे अहम सुराग बन गया है. सुमित ने लिखा, "मैं, सुमित, मरने जा रहा हूं... मेरी मौत के लिए रेखा ज़िम्मेदार है." "उसने मेरे साथ 15 साल बिताए और मुझसे शादी करने का वादा किया था. लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही है. उसने मुझे धोखा दिया है, इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं."
जांच जारी है (Investigation is ongoing)
नोएडा पुलिस के सीनियर अधिकारियों के मुताबिक कार के अंदर जबरदस्ती घुसने के कोई निशान नहीं मिले, जिससे यह साफ हो गया कि सुमित और रेखा अपनी मर्ज़ी से साथ थे. पुलिस को मौके से एक पिस्टल और कारतूस मिले है. पुलिस की जांच अब इस बात पर फोकस है कि सुमित को पिस्टल कैसे मिली है.
सुमित के पाल पिस्टल कहां से आई? (Where did Sumit's pistol come from?)
सुमित के पास मिली पिस्टल लाइसेंसी थी या गैर-कानूनी हथियार इसकी जांच की जा रही है. पुलिस दोनों के मोबाइल फोन स्कैन कर रही है ताकि उनकी आखिरी बातचीत और लोकेशन का पता लगाया जा सके. दादरी रोड के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार उस जगह पर कब पार्क की गई थी.