Arjun wedding: भाई की हल्दी सेरेमनी में छाया सारा तेंदुलकर का लुक, मिरर वर्क लहंगा में लूटी लाइमलाइट
Arjun wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन जल्द ही सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इस स्टार कपल के मेहंदी सेरेमनी के वीडियो सामने आए इसमें अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.
खबरों में है अर्जुन तेंदुलकर की शादी
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
सारा तेंदुलकर पर टिकी सबकी नजर
इस खास मौके पर दूल्हे की बहन सारा तेंदुलकर ने अपने लुक से सबका ध्यान खींच लिया.
मिरर वर्क लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत
सारा ने मल्टी कलर मिरर वर्क वाला शानदार लहंगा पहना, जो हल्दी समारोह के लिए परफेक्ट चॉइस माना जा रहा है.
सटल मेकअप और डायमंड जूलरी
सारा ने सटल मेकअप के साथ अपनी आंखों को खास तौर पर हाईलाइट किया. गोल्डन और डायमंड जूलरी ने उनके लुक को और निखारा.
मां अंजली संग एंट्री
जैसे ही सारा अपनी मां अंजली तेंदुलकर के साथ कार से उतरीं, कैमरों की नजर उन्हीं पर टिक गई. अंजली भी हैवी शरारा सेट में बेहद खूबसूरत दिखीं.
पारंपरिक अंदाज में दिखे दोनों परिवार
वायरल तस्वीरों में दोनों परिवार पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं. समारोह का माहौल रंगों और खुशियों से भरा दिखाई दे रहा है.
हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल
3 मार्च को अर्जुन और सानिया चंडोक की हल्दी सेरेमनी आयोजित हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.