• Home>
  • Gallery»
  • रुपाली गांगुली को मिला ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026’ , मां रजनी गांगुली ने स्टेज पर किया धुरंधर के गाने पर डांस

रुपाली गांगुली को मिला ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026’ , मां रजनी गांगुली ने स्टेज पर किया धुरंधर के गाने पर डांस

Rupali Ganguly Won Iconic Gold Award: रुपाली गांगुली को टेलीविजन इंडस्ट्री में उनके शानदार योगदान के लिए ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें उनके लोकप्रिय शो अनुपमा में निभाए गए दमदार किरदार और लंबे समय से टीवी जगत में उनके प्रभावशाली काम के लिए दिया गया है. खास बात यह रही कि यह अवॉर्ड न केवल रुपाली के लिए, बल्कि उनके परिवार के लिए भी बेहद यादगार बन गया.

By: Shubahm Srivastava | Published: February 19, 2026 10:19:17 PM IST

रुपाली गांगुली को मिला ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026’ , मां रजनी गांगुली ने स्टेज पर किया धुरंधर के गाने पर डांस - Photo Gallery
1/8

मां रजनी गांगुली ने किया डांस

इस समारोह में रुपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली, जो पेशे से कोरियोग्राफर हैं, उन्हें भी सम्मान मिला. हालांकि मंच पर असली आकर्षण बनीं उनकी मां रजनी गांगुली. उन्होंने फिल्म धुरंधर के गाने ‘शरारत’ पर अपने बेटे विजय के साथ शानदार डांस परफॉर्मेंस दी और पूरे समारोह की लाइमलाइट लूट ली. दर्शकों ने उनकी ऊर्जा और आत्मविश्वास की खूब सराहना की.

रुपाली गांगुली को मिला ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026’ , मां रजनी गांगुली ने स्टेज पर किया धुरंधर के गाने पर डांस - Photo Gallery
2/8

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

रुपाली गांगुली ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें वह स्टेज पर अपनी मां और भाई के साथ नजर आ रही हैं. फोटोज के साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन भी लिखा. उन्होंने ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड’ का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान ‘अनुपमा’ के जन्मदिन पर उनके लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है.

रुपाली गांगुली को मिला ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026’ , मां रजनी गांगुली ने स्टेज पर किया धुरंधर के गाने पर डांस - Photo Gallery
3/8

दो अनमोल रतन

उन्होंने अपने भाई विजय गांगुली और मां रजनी गांगुली को अपने “दो अनमोल रतन” और अपनी ताकत बताया. साथ ही उन्होंने अपने पति अश्विन वर्मा का भी आभार जताया, जिन्होंने हमेशा उनका साथ दिया. रुपाली ने शो के निर्माता राजन शाही और पूरी टीम का भी धन्यवाद किया और कहा कि ‘अनुपमा’ ने उनकी जिंदगी बदल दी.

रुपाली गांगुली को मिला ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026’ , मां रजनी गांगुली ने स्टेज पर किया धुरंधर के गाने पर डांस - Photo Gallery
4/8

अनुपमा ने टीआरपी चार्ट पर मचाया तहलका

गौरतलब है कि ‘अनुपमा’ ने साल 2020 में टीवी पर दस्तक दी थी और तब से लगातार टीआरपी चार्ट पर शीर्ष स्थानों में बनी हुई है. छह साल के सफर में इस शो ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. शो में समाज से जुड़े कई संवेदनशील मुद्दों को उठाया गया, जिन पर अक्सर खुलकर चर्चा नहीं होती.

रुपाली गांगुली को मिला ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026’ , मां रजनी गांगुली ने स्टेज पर किया धुरंधर के गाने पर डांस - Photo Gallery
5/8

अनुपमा की कहानी ने दर्शकों को खींचा

अनुपमा और अनुज की प्रेम कहानी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया, हालांकि समय के साथ कहानी में कई मोड़ आए और अब शो तीसरी पीढ़ी की नई चुनौतियों और रिश्तों की उलझनों पर केंद्रित है.

रुपाली गांगुली को मिला ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026’ , मां रजनी गांगुली ने स्टेज पर किया धुरंधर के गाने पर डांस - Photo Gallery
6/8

परिवार का हमेशा से मिला समर्थन

रुपाली गांगुली की सफलता के पीछे उनका मजबूत पारिवारिक समर्थन है. जहां एक ओर उन्होंने अपने अभिनय से पहचान बनाई, वहीं उनकी मां और भाई ने भी अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया. यह सम्मान सिर्फ एक अभिनेत्री की उपलब्धि नहीं, बल्कि एक परिवार के साझा जश्न का प्रतीक बन गया.

रुपाली गांगुली को मिला ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026’ , मां रजनी गांगुली ने स्टेज पर किया धुरंधर के गाने पर डांस - Photo Gallery
7/8

रुपाली गांगुली की शुरुआत

रुपाली गांगुली भारतीय टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिन्हें स्टार प्लस के शो अनुपमा में मुख्य भूमिका निभाने के लिए खास पहचान मिली. उनका जन्म 5 अप्रैल 1977 को कोलकाता में हुआ. उनके पिता अनिल गांगुली फिल्म निर्देशक थे.

रुपाली गांगुली को मिला ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026’ , मां रजनी गांगुली ने स्टेज पर किया धुरंधर के गाने पर डांस - Photo Gallery
8/8

बाल कलाकार के रूप में की शुरुआत

रुपाली ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की और बाद में ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से भी खूब प्रसिद्धि पाई. ‘अनुपमा’ ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया और कई अवॉर्ड दिलाए. वे अपनी सशक्त अभिनय शैली, भावनात्मक अभिव्यक्ति और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं.