Richest Women in World: दौलत की महारानियां! जानिए दुनिया की सबसे अमीर महिलाएं कौन? इनके आगे एलोन मस्क-जेफ बेजोस भी फीके
Richest Women in World: आपने आज तक अरबपतियों की लिस्ट में अक्सर एलन मस्क या जेफ बेजोस जैसे नाम सुने होंगे, लेकिन इतिहास उस बात का गवाह है कि कुछ महिलाओं की दौलत इतनी ज़्यादा रही है कि इसका असर ग्लोबल इकॉनमी पर पड़ा है. और ये नाम भी फीके पड़ गए हैं. जैसा की आप सभी जानते हैं कि शुरुआत से ही, दौलत और बिज़नेस के नियम पुरुषों के पक्ष में रहे हैं. ऐसे में, जानी-मानी महिला बिज़नेस लीडर्स का सामने आना एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि पहले जहाँ महिलाएँ ज़्यादातर विरासत पर निर्भर रहती थीं, वहीं अब कई ने अपने बिज़नेस को संभाला है और बढ़ाया है. आइए इन महिलाओं के बारे में जानें.
लिलियन बेटेनकोर्ट
क्या आप जानते हैं कि फ्रांस की लिलियन बेटेनकोर्ट को इतिहास की सबसे अमीर महिलाओं में गिना जाता है. दरअसल, वो लॉरियल की एक बड़ी शेयरहोल्डर थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, 2015 में उनकी संपत्ति US$40.7 ट्रिलियन आंकी गई थी. वहीं इन्हे लेकर चर्चा है कि यह आंकड़ा मौजूदा अरबपतियों की संपत्ति से कई गुना ज़्यादा है.
यांग हुईयान
यांग हुईयान चीन की सबसे अमीर महिलाओं में से एक माना जाता है. दरअसल, यांग हुईयान को कंट्री गार्डन अपने पिता से विरासत में मिला था. इतना ही नहीं वो शुरू से ही कंपनी के कामकाज में एक्टिव थीं, टीनएज से ही बोर्ड मीटिंग में शामिल होती थीं. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें लॉ 2007 की आर्थिक मंदी ने उनकी $16.2 बिलियन की दौलत खत्म कर दी, लेकिन उन्होंने बिज़नेस चलाना जारी रखा.
ऐनी कॉक्स चैंबर्स
आपको बता दें कि ऐनी कॉक्स चैंबर्स, US एम्बेसडर होने के अलावा, मीडिया बिज़नेस से भी जुड़ी थीं. उनकी दौलत उनके पिता की कंपनी, कॉक्स एंटरप्राइजेज से आई, जिसके पास अखबार और केबल टीवी नेटवर्क हैं.
चार्लीन डे कार्वाल्हो-हेनेकेन
नीदरलैंड की चार्लीन डे कार्वाल्हो-हेनेकेन ने 2002 में अपने पिता की मौत के बाद हेनेकेन में 25% हिस्सेदारी ले ली. कंपनी के CEO के चुनाव में उनकी अहम भूमिका थी. उनके कार्यकाल के दौरान, कंपनी ने लगभग $30 बिलियन के बड़े अधिग्रहण किए. 2016 में, उनकी संपत्ति $12.7 बिलियन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई.
सुज़ैन क्लैटन
जर्मन सुज़ैन क्लैटन की $17.4 बिलियन की दौलत का बड़ा कारण BMW में उनकी हिस्सेदारी है, जो उन्हें अपने पिता हर्बर्ट क्वांट से विरासत में मिली थी.
महिलाओं का योगदान
महिलाओं को कहीं न कहीं शुरू से ही दबाया जाता है. लेकिन अब महिलाएं आत्मनिर्भर हैं और खुद अपनी संपत्ति बनाए हुए हैं. उन महिलाओं में से ये भी कई ऐसी मिसालें हैं जिन्हे देखकर आज की महिला के हौसले बुलंद होते हैं.