बाइबल की भविष्यवाणी या महज संयोग? इजराइल में ‘लाल बछिया’ के जन्म ने मचाई हलचल; दुनिया के अंत का संकेत!
Red Heifer Birth Prediction: इतिहास में दुनिया के खत्म होने के बारे में कई तरह की भविष्यवाणियां सुनने को मिलती है. जिनमें से कई तो पूरी तरह से बेबुनियाद है. जिसका उदाहरण साल 2012 में देखने को मिला था. दावा किया जा रहा था कि माया के कैलेंडर के मुताबिक, दुनिया का अंत होने वाला है. क्योंकि वह कैलेंडर उस तारीख से आगे नहीं बढ़ता था. लेकिन साल 2012 के बाद भी जीवन उसी तरह से सामान्य रुप से चलता रहा और यह भविष्यवाणी पूरी तरह से गलत साबित हो गई.
लाल बछिया के हुआ जन्म
इस समय एक भविष्यवाणी खूब चर्चा में है, जिसने कई लोगों के मन में डर और दहशत पैदा कर दी है. जिसके कारण कुछ लोग दुनिया के अंत की तैयारी भी करने लगे हैं.
दुनिया का होगा अंत
इजराइल में इस समय ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है. जहां रहस्यमय लाल बछिया के जन्म ने दुनिया के अंत के संकेतों पर एक नई बहस छेड़ दी है. कुछ लोग इसे विनाश से जोड़ कर देख रहे हैं.
2000 साल बाद लाल बछिया का जन्म
इजराइल में 2000 साल बाद लाल बछिया का जन्म हुआ है. जिसे दुनिया के अंत का संकेत माना जा रहा है. ईसाई और यहूदी दोनों धर्मग्रंथों में लाल बछिया के जन्म को विनाश का संकेत माना जा रहा है.
लाल बछिया विनाश का संकेत
खबरों के मुताबिक, इजराइल में 2000 सालों में पहली बार लाल बछिया का जन्म हुआ है. यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. लोगों के मन में डर और संदेह बैठ गया है. कुछ इसे अविश्वास कहकर मानने से मना कर रहे हैं.
टेंपल इंस्टीट्यूट का अध्ययन
यरूशलेम स्थित टेंपल इंस्टीट्यूट के रिसर्च ने बताया कि वह नवजात बछिया का गहन अध्ययन कर रहे हैं. इंस्टीट्यूट ने यूट्यूब पर इसके जन्म के बारे में कई जानकारी भी साझा की है. बछिया की भी जांच की जा रही है.
जनता में चिंता का माहौल
प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच संभावित संघर्ष को लेकर जनता में काफी चिंता और डर का माहौल है. जिसके बारे में कुछ लोगों का कहना है कि यह दुनिया के अंत का कारण भी बनकर उभर सकता है.
क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ
जांच के बाद विशेषज्ञ बताएंगे कि यह बछिया पूरी तरह से लाल है या नहीं. आम जनता के बीच यह भविष्यवाणी चिंता और चर्चा का कारण बन गई है. बाइबल के मुताबिक, पूरी तरह से लाल बछिया का जन्म यहूदी मसीहा के आने का संकेत भी हो सकता है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता