• Home>
  • Gallery»
  • रश्मिका और विजय की शादी की गेस्ट लिस्ट हुई लीक, शामिल होंगे साउथ के बड़े सितारे; रिसेप्शन डेट भी आई सामने

रश्मिका और विजय की शादी की गेस्ट लिस्ट हुई लीक, शामिल होंगे साउथ के बड़े सितारे; रिसेप्शन डेट भी आई सामने

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda’s Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है. एक कथित वेडिंग कार्ड वायरल होने के बाद फैंस में उत्सुकता और बढ़ गई है. हालांकि दोनों ने अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन शादी की तारीख, वेन्यू और गेस्ट लिस्ट को लेकर कई दावे सामने आ रहे हैं.


By: sanskritij jaipuria | Published: February 17, 2026 4:11:50 PM IST

Rashmika MandannaVijay Deverakondas Wedding - Photo Gallery
1/8

वायरल वेडिंग कार्ड से बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया पर एक कथित शादी का कार्ड तेजी से शेयर किया गया, जिसमें 26 फरवरी 2026 को शादी की बात लिखी गई है. कार्ड में विजय की ओर से संदेश होने का दावा किया गया, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Rashmika MandannaVijay Deverakondas Wedding - Photo Gallery
2/8

26 फरवरी को शादी की चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 26 फरवरी को एक निजी समारोह में शादी कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि ये समारोह बेहद सीमित मेहमानों की मौजूदगी में होगा.

Rashmika MandannaVijay Deverakondas Wedding - Photo Gallery
3/8

उदयपुर में निजी समारोह

खबरों के अनुसार, शादी राजस्थान के उदयपुर में हो सकती है. यहां शाही अंदाज में लेकिन निजी तरीके से रस्में निभाने की योजना बताई जा रही है.

Rashmika MandannaVijay Deverakondas Wedding - Photo Gallery
4/8

हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन

बताया जा रहा है कि 4 मार्च को हैदराबाद में एक बड़ा रिसेप्शन आयोजित किया जा सकता है, जिसमें फिल्म और राजनीतिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो सकती हैं.

Rashmika MandannaVijay Deverakondas Wedding - Photo Gallery
5/8

संभावित स्टार गेस्ट लिस्ट

potential star guest list

Rashmika MandannaVijay Deverakondas Wedding - Photo Gallery
6/8

रश्मिका की संपत्ति

Rashmika Mandanna को साउथ की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रसेज में गिना जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार वो एक फिल्म के लिए 4 से 8 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. फोर्बस की मानें तो उनकी नेट वर्थ 66 करोड़ है.

Rashmika MandannaVijay Deverakonds Wedding - Photo Gallery
7/8

विजय की कुल संपत्ति और कारोबार

Vijay Deverakonda की कुल संपत्ति 50 से 70 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. उनका क्लोदिंग ब्रांड ‘Rowdy Club’ और प्रोडक्शन हाउस ‘King of the Hill Entertainment’ भी है.

Rashmika MandannaVijay Deverakonds Wedding - Photo Gallery
8/8

साथ की फिल्में और केमिस्ट्री

दोनों ने साथ में Geetha Govindam और Dear Comrade जैसी फिल्मों में काम किया है. ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बाद से ही इनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हुई थीं.