2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे ये बॉलीवुड सितारे, फैंस कर रहे हैं कपल्स की शादी का इंतजार; देखें तस्वीरें
Bollywood Stars Wedding 2026: इस साल यानी 2026 में कई बॉलीवुड स्टार्स शादी करने वाले है. फैंस इन स्टार्स की शादियों का काफी समय से इंतजार कर रहे है. इस लिस्ट में ऋतिक रोशन और सबा आजाद समेत कई बड़े स्टार्स के नाम शामिल है. तो चलिए बिना किसी देरी के इस लिस्ट पर एक नजर डालते है.
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश
बिग बॉस से शुरू हुआ ये लव अफेयर अब शादी की तरफ बढ़ रहा है. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर एक साथ फोटो पोस्ट करते रहते हैं, अब 2026 में उनकी शादी की खबरें सबसे ज़्यादा चर्चा में है.
ऋतिक रोशन-सबा आज़ाद
एक्टर ऋतिक रोशन काफी समय से सबा आज़ाद को डेट कर रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद 2026 में शादी कर सकते है.
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
इन दिनों एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर कई अफवाहें है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 28 फरवरी को शादी कर सकते है.
कबीर बाहिया-कृति सेनन
एक्ट्रेस कृति सेनन कबीर बाहिया को सीक्रेटली डेट कर रही है. हाल ही में कृति सेनन को कबीर बाहिया के साथ उनकी बहन की शादी में देखा गया था. तब से उनकी शादी की अफवाहें फैल रही है.
राहुल मोदी-श्रद्धा कपूर
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर काफी समय से राहुल मोदी को डेट कर रही है. एक्ट्रेस ने इस पर कई बार रिएक्ट किया है. माना जा रहा है कि दोनों इस साल शादी कर सकते है.
शिखर पहारिया-जान्हवी कपूर
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का नाम लंबे समय से शिखर पहारिया से जोड़ा जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर पहारिया और जान्हवी कपूर 2026 में शादी कर सकता है.
धनुष और मृणाल ठाकुर
धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी को लेकर कई खबरें सामने आई हैं. हालांकि दोनों ने इन अफवाहों को गलत बताया है.