Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: जॉब में मिलेगा प्रमोशन, व्यापार में होगी कमाई, किन राशिवालों को मिलेगा अचानक धन; पढ़ें सभी 12 राशिफल
Horoscope Today | Kumbh Rashifal Today | Aaj Ka Rashifal Tuesday 17 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार (17 फरवरी,2026) को फाल्गुन अमावस्या की तिथि पड़ रही है. अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है. सूर्योदय के सुबह 06 बजकर 58 मिनट पर जबकि सूर्यास्त शाम 06 बजकर 13 मिनट पर होगा. इसी तरह चंन्द्रास्त शाम 06 बजकर 10 मिनट पर होगा. शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. इसके साथ ही केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष राशि
सप्ताह की शुरुआत बेहद सामान्य रहेगी. किसी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लाभ भी आपको मिलेगा. फैमिली के साथ यात्रा भी संभव है. सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. संतान की उपलब्धि से सम्मान बढ़ेगा. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा. सरकारी क्षेत्र के काम में भी आप सफलता पा सकते हैं. नौकरीपेशा के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. जातक इस सप्ताह अपने करियर और बिजनेस को आगे बढ़ाने के कई मौके पाएंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.
वृषभ राशि
इस सप्ताह की शुरुआत में आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा. लव लाइफ की बात करें तो प्रेम संबंध में गलतफहमियां दूर होंगी. इसके साथ ही आपसी विश्वास और प्यार भी बढ़ेगा. व्यापार में भी आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा. इसके साथ ही इस सप्ताह करियर और बिजनेस को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. बुधवार को सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों और धन खर्च होगा. किसी प्रियजन से लंबे समय बाद मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेम संबंध में गलतफहमियां दूर होंगी, आपसी विश्वास और प्यार बढ़ेगा.
सिंह राशि
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन्नति का मौका मिलेगा. सुख-सुविधा संबंधी किसी वस्तु की खरीदारी से घर में खुशी का माहौल रहेगा. सप्ताह के दूसरे भाग में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगा. इस सप्ताह के आरंभ में लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. सरकारी क्षेत्र के कार्यों में प्रगति होगी. मंगलवार को लाइफ पार्टनर के साथ आपका प्रेमपूर्ण संबंध रहेगा. जीवनसाथी की सफलता से आपको खुशी मिलेगी.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को लव पार्टनर से हर तरह का सहयोग मिलेगा. लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी. इस सप्ताह अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए दिनचर्या सुव्यवस्थित रखें. सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. दफ्तर में अपने सहयोगियों के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा. सप्ताह के मध्य में लाइफ पार्टनर से किसी बात को लेकर मतभेद और कहासुनी होने की आशंका रहेगी. सप्ताह के अंत में आपको व्यापार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है.
तुला राशि
कामकाजी महिलाओं के लिए सप्ताह का दूसरा भाग थोड़ा कठिन रह सकता है. लंबी या छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है. कुल मिलाकर यह सप्ताह सफलतादायक रहेगा. समाजसेवा के क्षेत्र में हैं तो किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भी इस हफ्ते भाग ले सकते हैं. वीकेंड पर करियर-कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर पा सकते हैं. नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं फरवरी का यह सप्ताह शुभ साबित होगा. शादीशुदा हैं तो आपका दिन सुखमय बीतेगा.
वृश्चिक राशि
शिक्षा के क्षेत्र में इस हफ्ते छात्रों को सफलता मिलेगी. वीकेंड पर आपको अपने समय और धन दोनों का प्रबंधन करना होगा, अन्यथा अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. यह सप्ताह लाभदायक रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में करियर कारोबार को आगे ले जाने में वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा. सप्ताह के मध्य में व्यवसाय में आपको कुछ उलझनों से बाद धन लाभ मिलेगा. अपने घर-परिवार की खुशियां बनाए रखने के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम में से आपको समय निकालना होगा.
धनु
घर की किसी महिला के स्वास्थ्य को लेकर भी मन चिंतित होगा. इस सप्ताह महिलाओं की इच्छा पूरी होगी. आप अपनी ऊर्जा और समय का सही प्रबंधन करके सफलता पा सकेंगे. धनु राशि के जातक मौसमी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं. सप्ताह के अंत में किसी महिला मित्र की मदद से अटके हुए कार्य पूरे होंगे. यदि प्रेम संबंध में कोई रुकावट या गलतफहमी थी तो वह इस सप्ताह के अंत तक दूर हो जाएगी.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर के साथ-साथ कारोबार में भी सफलता दिलाएगा. ऑफिस में अपने सीनियर्स और जूनियर्स दोनों से सहयोग मिलेगा. मंगलवार भूमि-भवन से जुड़े किसी विवाद में मामले आप सफलता पा सकेंगे. आपके विरोधी आपसे बातचीत करने की पहल कर सकते हैं. इस दौरान अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आपको आर्थिक लाभ मिलेगा. सप्ताह के दूसरे भाग में आपको किसी के बहकावे में आकर कोई भी गलत कदम उठाने से बचना चाहिए.
मीन राशि
सप्ताह की शुरुआ0त में किसी शुभ कार्य में शामिल होने के मौका मिलेगा. आपकी कोई चाहत भी पूरी होगी. वहीं, सप्ताह के मध्य में करियर कारोबार को आगे बढ़ाने में कुछ कठिनाई हो सकती है. लव रिलेशन में आपको फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी. कोई भी निर्णय लेते समय दिल के साथ-साथ दिमाग का भी प्रयोग करें. पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की जरूरत है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.