• Home>
  • Gallery»
  • Aaj ka Rashifal 14 Feb 2026: वैलेंटाइन डे पर किसे होगा धन लाभ-कौन होगा भरपूर रोमांस का हकदार, पढ़ें मेष से मीन तक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 14 Feb 2026: वैलेंटाइन डे पर किसे होगा धन लाभ-कौन होगा भरपूर रोमांस का हकदार, पढ़ें मेष से मीन तक दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal | Kumbh Rashifal Today | Horoscope Today: वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार (14 फरवरी 2026) को दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि से होगी. द्वादशी तिथि सुबह से दोपहर बाद 4 बजकर 1 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दिन के अंत तक त्रयोदशी तिथि रहने वाली है. सिद्धि योग सेशनिवार के दिन की शुरुआत होगी. सिद्धि योग 3 बजकर 17 मिनट  तक रहेगा. सिद्धि योग के बाद व्यातीपात योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन यानी रविवार (15 फरवरी, 2026) की सुबह तक रहेगा.  (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन शनिवार (14 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.  


By: Heena Khan | Last Updated: February 14, 2026 6:03:16 AM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशि

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होने की वजह से यह दिन मेष राशि के जातकों के लिए खास रहेगा. इस राशि के जातकों के लिए दिन रोमांटिक रहने वाला है. लव लाइफ में प्रेमी से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था तो वह भी दूर हो सकता है. प्रेमी को कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं. शनिवार को आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. घर-परिवार में सुख संपत्ति में बढ़ोतरी होगी.  जॉब को लेकर खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ राशि

वैलेंटाइन डे पर आपको प्रेमी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है. लव लाइफ के मामले को लेकर आप गंभीर रहेंगे. अपने रिश्ते को आगे ले जाने के लिए प्रेमी के साथ बात कर सकते हैं. सामाजिक और राजनीतिक संपर्क का आपको शनिवार को लाभ मिलेगा. शादी को लेकर कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिताएंगे.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि

बदलते मौसम में संक्रमण की आशंका है. ऐसे में सेहत प्रभावित हो सकती है. शनिवार के दिन आपको क्रोध और वाणी को संयम  रखना चाहिए. क्रोध की वजह से आपको ही नुकसान हो सकता है. अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें कीमती वस्तु चोरी होने अथवा खोने का भय रहेगा. शनिवार को आया काम आपको मानसिक रूप से परेशान कर देगा.

Cancer Today Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि

वीकेंड पर आप घर में एन्जॉय करेंगे. आपको शनिवार को मनपसंद भोजन मिलने वाला है. बजट से बाहर कुछ खर्च हो सकते हैं.  लव लाइफ में भी आपका आज प्रेमी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन स्थिति को संभालने में आप सफल रहेंगे. आपकी योजना भी सफल रहेगी और कारोबार-व्यापार में लाभ मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में हैं तो आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी.  छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि

वीकेंड पर शनिवार को आपको लव लाइफ में लव पार्टनर के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा. आपके बीच उपहार का आदान प्रदान भी हो सकता है. उपहार पाकर आपका दिन बन जाएगा. जो लोग शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है. शाम के समय आप अपने किसी रिश्तेदार के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि

व्यापारिक क्षेत्र में आपको आज सफलता मिलेगी. शनिवार को आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा. आपको अपने प्रयास से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा. अगर आपका कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. छात्र भी आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे. आप शनिवार शाम का समय मनोरंजन में बिता सकते हैं. कोई चली आ रही परेशानी से भी आप आज राहत पाएंगे.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि

लव लाइफ में मामले में शनिवार का दिन अनुकूल रहेगा. आपके पारिवारिक जीवन में कोई तनाव चल रहा है तो आप इससे राहत पा सकते हैं. बच्चे बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत में भी आज सुधार दिखेगा. लव लाइफ में मामले में शनिवार का दिन आपके पक्ष में रहेगा. प्रेमी के साथ आप रोमांटिक टाइम बिता सकते हैं.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि

सरकारी काम में कुछ तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आर्थिक मामलों में आप शनिवार को बेहतर प्रबंधन से लाभ पा सकेंगे. शनिवार का दिन पारिवारिक जीवन और लव लाइफ के मामले में बहुत ही अच्छा रहेगा. कुछ ऐसे खर्च भी आपके सामने आएंगे, जिन्हें आप चाहकर भी टाल नहीं पाएंगे. अगर आप बचत योजनाओं में पैसा लगाएंगे तो यह आपके लिए लाभकारी रहेगा. आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने पुराने कार्यों को निपटाना होगा.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के पिता के स्वास्थ्य का आपको शनिवार को ध्यान रखना होगा. हालत ज्यादा खराब होने पर आपको अपने किसी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है. शनिवार को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपको शनिवार को कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है. किसी के पास आपका पैसा फंसा है तो आपको आज वसूली के लिए काफी प्रयास करना होगा. काफी प्रयास के बाद आपको पैसे मिल जाएंगे.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि

शनिवार का दिन मकर राशि के लिए संवेदनशील है. शनिवार को नौकरी और कारोबार में लाभ और सफलता मिलने का योग है.  व्यापार और परिवार में दोनों में ही आपको वाणी पर संयम रखना होगा, वरना आपको काफी आर्थिक नुकसान हो सकता है. आप  माता-पिता की सलाह से जो भी काम करेंगे, उसमें आपको अवश्य सफलता मिलेगी.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा. आप किसी बात को लेकर अनिर्णय की स्थित में रहेंगे. आपको कोई प्रतिकूल खबर भी मिल सकती है जिससे आपका मन परेशान हो सकता है. अगर आपके पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में कोई तनाव या विवाद चल रहा है तो उसे खत्म करने में आप सफल रहेंगे. साझेदारी के काम में लाभ मिलने का योग है, लेकिन निवेश से बचना है.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि

पैतृक संपत्ति से आपको लाभ और सुख मिल सकता है. कोई मुकदमा जीतने की ओर बढ़ रहे हैं. अगले सप्ताह आपके पक्ष में नतीजा आ सकता है. शनिवार को आपको अपने बच्चे की शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. माता पिता से लाभ और सहयोग मिलेगा. बीमार चल रहे लाइफ पार्टनर की सेहत में सुधार होगा. कुछ पुराने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का भी मौका मिल सकता है. लव लाइफ में शनिवार को आप प्रेमी के साथ वक्त बिता सकते हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.