• Home>
  • Gallery»
  • विवादों से बादशाह का पुराना नाता, ‘टटीरी’ गाने से पहले कई कॉन्ट्रोवर्सी में घिर चुके हैं रैपर; जानें यहां

विवादों से बादशाह का पुराना नाता, ‘टटीरी’ गाने से पहले कई कॉन्ट्रोवर्सी में घिर चुके हैं रैपर; जानें यहां

Badshah Controversies: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार वह अपने नए गाने ‘टटीरी’ की वजह से विवादों में घिर चुके हैं. इस गाने के लिरिक्स और विजुअल को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है. इस गाने पर छात्राओं को पढ़ाई से दूर करने और गलत लिरिक्स पर नाराजगी जताई गई है. इस गाने को लेकर रैपर के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा चुका है. पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए बादशाह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है. इससे पहले भी रैपर कई विवादों का हिस्सा रह चुके हैं. 

By: Preeti Rajput | Published: March 8, 2026 12:03:51 PM IST

विवादों से बादशाह का पुराना नाता, ‘टटीरी’ गाने से पहले कई कॉन्ट्रोवर्सी में घिर चुके हैं रैपर; जानें यहां - Photo Gallery
1/7

'टटीरी’ गाने पर भारी बवाल

हरियाणवी ट्रैक ‘टटीरी’ में स्कूल यूनिफॉर्म वाली लड़कियों को डांस करवाने और अश्लील लिरिक्स को लेकर नाराजगी जाहिर की है. हरियाणा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. महिला आयोग ने रैपर के खिलाफ समन जारी कर दिया है. गाने को यूट्यूब से भी हटा दिया गया है. लुकआउट नोटिस प्रक्रिया भी शुरु हो गई है. इस बीच बादशाह ने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी है.

विवादों से बादशाह का पुराना नाता, ‘टटीरी’ गाने से पहले कई कॉन्ट्रोवर्सी में घिर चुके हैं रैपर; जानें यहां - Photo Gallery
2/7

गेंदा फूल में क्रेडिट विवाद

हिट सॉन्ग ‘गेंदा फूल’ पर बंगाली फोक आर्टिस्ट रतन कहार ने आरोप लगाया कि उनके पुराने गीत ‘बोरो लोकर बिटी लो’ के लिरिक्स का इस्तेमाल बिना क्रेडिट के किया गया है. इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर भारी बैकलैश हुआ था. बादशाह ने कहा कि उनकी टीम ने ड्यू डिलिजेंस की थी और क्रेडिट नहीं मिला था, लेकिन बाद में बादशाह ने रतन कहार को 5 लाख रुपये की मदद दी.

विवादों से बादशाह का पुराना नाता, ‘टटीरी’ गाने से पहले कई कॉन्ट्रोवर्सी में घिर चुके हैं रैपर; जानें यहां - Photo Gallery
3/7

दुआ लीपा पर ‘मेक बेबीज’

साल 2025 में दुआ लीपा के पोस्ट पर बादशाह ने कमेंट किया “I’d rather make babies with her”, जिसे फैंस ने क्रिपी और ऑब्जेक्टिफाइंग बताया. बैकलैश के बाद बादशाह ने डिफेंड किया कि ये एक महिला को सबसे खूबसूरत तारीफ है.

विवादों से बादशाह का पुराना नाता, ‘टटीरी’ गाने से पहले कई कॉन्ट्रोवर्सी में घिर चुके हैं रैपर; जानें यहां - Photo Gallery
4/7

दिलजीत दोसांझ का सपोर्ट

2024 में दिलजीत दोसांझ पर अल्कोहल प्रमोट करने वाले गानों के लिए क्रिटिसिज्म हुआ था, जिसके बाद बादशाह ने उनका साथ दिया. कहा कि डबल स्टैंडर्ड है . देश में शराब बिक रही है तो गाने क्यों नहीं? दिलजीत के स्टेटमेंट से सहमत हुए कि शराब की दुकानें बंद होंगी तो ऐसे गाने भी बंद हो जाएंगे.

विवादों से बादशाह का पुराना नाता, ‘टटीरी’ गाने से पहले कई कॉन्ट्रोवर्सी में घिर चुके हैं रैपर; जानें यहां - Photo Gallery
5/7

फेक व्यूज खरीदने का केस

साल 2020 में मुंबई पुलिस ने बादशाह को फेक फॉलोअर्स/व्यूज रैकेट में घसीटा था. दावा किया कि उन्होंने ‘पागल है’ सॉन्ग के लिए 72 लाख रुपये में 7.2 करोड़ फेक व्यूज खरीदे ताकि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सके. बादशाह ने आरोपों से इनकार कर दिया था.

विवादों से बादशाह का पुराना नाता, ‘टटीरी’ गाने से पहले कई कॉन्ट्रोवर्सी में घिर चुके हैं रैपर; जानें यहां - Photo Gallery
6/7

यो यो हनी सिंह संग झगड़ा

बादशाह और यो यो हनी सिंह के बीच 10 साल से ज्यादा पुरानी फ्यूड है. गानों में डिस, बीमार होने पर मॉकिंग, क्रेडिट्स पर ताने. 2024 में बादशाह ने डीहरादून कॉन्सर्ट में फ्यूड खत्म करने की बात कही, लेकिन हनी सिंह ने कहा कि बादशाह 'थूकता है और फिर चाटता है'.

विवादों से बादशाह का पुराना नाता, ‘टटीरी’ गाने से पहले कई कॉन्ट्रोवर्सी में घिर चुके हैं रैपर; जानें यहां - Photo Gallery
7/7

फोक एलिमेंट्स का इस्तेमाल

‘गेंदा फूल’ के अलावा अन्य गानों में बंगाली/ट्रेडिशनल फोक एलिमेंट्स इस्तेमाल करने पर कल्चरल अप्रोप्रिएशन का आरोप लगा. क्रिटिक्स कहते हैं कि फोक आर्टिस्ट्स को क्रेडिट नहीं दिया जाता, जबकि बादशाह कमर्शियल सक्सेस ले जाते हैं.