Pre-Breakfast Workout: नाश्ते से पहले कसरत फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए इसका सेहत पर कैसे पड़ता है असर
Pre-Breakfast Workout: सुबह खाली पेट व्यायाम करना आजकल फिटनेस ट्रेंड बन चुका है. माना जाता है कि इससे तेजी से वजन घटता है और चयापचय बेहतर होता है. लेकिन क्या सच में नाश्ते से पहले कसरत करना ज्यादा असरदार है? आइए जानते हैं डॉक्टरों की राय.
सुबह की कसरत कितनी जरूरी?
सुबह खाली पेट व्यायाम करना यानी नाश्ते से पहले कसरत करना. इसे अक्सर “खाली पेट व्यायाम” कहा जाता है. कई लोग मानते हैं कि इससे तेजी से वजन घटता है.
क्या खाली पेट व्यायाम से ज्यादा फैट बर्न होता है?
विशेषज्ञों के अनुसार, खाली पेट कसरत करने से शरीर ऊर्जा के लिए जमा वसा का उपयोग ज्यादा कर सकता है. लेकिन यह हर व्यक्ति पर समान रूप से असर नहीं करता.
वजन घटाने में कितना असरदार?
कुछ शोध बताते हैं कि खाली पेट व्यायाम से वसा कम हो सकती है, लेकिन कुल वजन घटाना आपकी डाइट, कैलोरी संतुलन और नियमितता पर ज्यादा निर्भर करता है.
चयापचय पर क्या असर पड़ता है?
सुबह की कसरत दिनभर के चयापचय को सक्रिय कर सकती है. इससे शरीर ज्यादा कैलोरी जलाने की स्थिति में रहता है, लेकिन यह असर व्यक्ति की जीवनशैली पर निर्भर करता है.
ऊर्जा स्तर और प्रदर्शन
कुछ लोगों को खाली पेट कमजोरी, चक्कर या थकान महसूस हो सकती है. हाई इंटेंसिटी वर्कआउट के लिए हल्का नाश्ता करना बेहतर हो सकता है.
किन लोगों को खाली पेट कसरत से बचना चाहिए?
मधुमेह, लो ब्लड प्रेशर या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को खाली पेट कसरत करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.
क्या नाश्ते के बाद कसरत ज्यादा फायदेमंद है?
हल्का और संतुलित नाश्ता करने के बाद व्यायाम करने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और प्रदर्शन बेहतर हो सकता है.
नियमित व्यायाम है जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि सबसे महत्वपूर्ण है नियमित व्यायाम. आप खाली पेट करें या नाश्ते के बाद, निरंतरता, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद भ लें.