old love letters: कहां मिले 2,000 साल पुराने लव लेटर,पत्थरों पर लिखे दिल के अनकहे शब्द
old love letters: रोमन काल के ऐतिहासिक शहर पोम्पेई में 2,000 साल पुराने प्रेम संदेश दीवारों पर उकेरे हुए मिले हैं. उन्नत तकनीक की मदद से करीब 300 शिलालेख पढ़े जा सके, जिनमें प्रेम भावनाएं, दैनिक जीवन और ग्लेडिएटर लड़ाइयों के दृश्य दर्ज हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, ये प्राचीन ग्रैफिटी उस दौर के लोगों की निजी भावनाओं और सामाजिक जीवन की अनमोल झलक पेश करती हैं.
‘
हजारों साल पहले ऐसे होता था इश्क का इजहार
आज भले ही एक क्लिक में मैसेज पहुंच जाता है, लेकिन हजारों साल पहले लोग दीवारों और पत्थरों पर अपने प्रेम संदेश लिखते थे.
न मोबाइल, न डाक… फिर भी पहुंचता था पैगाम
उस दौर में न मोबाइल था, न टेलीफोन और न ही डाक की सुविधा. प्रेमी-प्रेमिका साझा जगहों की दीवारों पर संदेश उकेरते थे.
ज्वालामुखी में दफन हुआ ऐतिहासिक शहर
रोमन काल का ऐतिहासिक शहर पोम्पेई ज्वालामुखी विस्फोट में तबाह हो गया था, जहां अब 2,000 साल पुराने प्रेम संदेश मिले हैं.
दीवार पर मिले 2,000 साल पुराने लव लेटर्स
पुरातत्वविदों ने एक दीवार पर उकेरी गई ग्रैफिटी को पढ़ने में सफलता पाई, जिन्हें 2,000 साल पुराने प्रेम पत्र माना जा रहा है.
उन्नत तकनीक से खुला रहस्य
नई तकनीकों की मदद से करीब 300 शिलालेखों की पहचान हुई, जो 230 साल पहले खुदाई के दौरान भी स्पष्ट नहीं हो पाए थे.
एराटो’ नाम और प्रेम का जिक्र
एक शिलालेख में ‘एराटो’ नामक महिला का जिक्र है, जिसके साथ प्रेम शब्द लिखा मिला. हालांकि पूरा संदर्भ अब भी स्पष्ट नहीं है.
मुझे जल्दी है, अपना ख्याल रखना
एक अन्य संदेश में लिखा मिला- “मुझे जल्दी है, अपना ख्याल रखना, मेरी साव. यह ध्यान रखना कि तुम मुझसे प्यार करती हो.”
प्रेम, खेल और दैनिक जीवन की झलक
इन ग्रैफिटी में प्रेम भावनाओं के साथ ग्लेडिएटर लड़ाई, खेल आयोजनों और दैनिक जीवन से जुड़ी बातें भी दर्ज हैं. यह खोज प्राचीन समाज की भावनाओं को समझने में अहम मानी जा रही है.