• Home>
  • Gallery»
  • ‘मन की बात’ में पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया स्टार्टअप्स का जिक्र, जानिए रेडियो प्रोग्राम में कहीं 10 बड़ी बातें

‘मन की बात’ में पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया स्टार्टअप्स का जिक्र, जानिए रेडियो प्रोग्राम में कहीं 10 बड़ी बातें

PM Modi Ki Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश के युवाओं, स्टार्टअप संस्कृति, सामाजिक प्रयासों और पर्यावरण संरक्षण की सराहना की. उन्होंने गुणवत्ता, जनभागीदारी और संस्कृति से जुड़ी प्रेरक कहानियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया. आइए जानते हैं 10 बातों को-


By: sanskritij jaipuria | Published: January 25, 2026 1:58:27 PM IST

Mann Ki Baat - Photo Gallery
1/10

युवाओं की ताकत और स्टार्टअप इंडिया

प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज भारतीय स्टार्टअप एआई, स्पेस, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, जिनकी कल्पना पहले नहीं की जाती थी.

Mann Ki Baat - Photo Gallery
2/10

हर काम में गुणवत्ता पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें जो भी बनाना है, उसमें सिर्फ गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए ताकि भारतीय उत्पाद दुनिया में भरोसे का नाम बनें.

Mann Ki Baat  3 - Photo Gallery
3/10

लोगों की भागीदारी से नदी का पुनर्जीवन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में तमसा नदी को लोगों ने मिलकर फिर से जीवित किया, जिससे पर्यावरण और संस्कृति दोनों को लाभ मिला.

Mann Ki Baat - Photo Gallery
4/10

जल संरक्षण की अच्छी पहल

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में लोगों ने तालाबों और जल स्रोतों को बचाने के लिए मिलकर सराहनीय काम किया.

Mann Ki Baat - Photo Gallery
5/10

भक्ति और मॉडर्न सोच का मेल

आज की युवा पीढ़ी ‘भजन क्लबिंग’ के जरिए भक्ति को नए और मॉडर्न तरीके से अपना रही है.

Mann Ki Baat - Photo Gallery
6/10

विदेश में भारतीय संस्कृति की पहचान

मलेशिया में बसे भारतीय लोग भारतीय भाषाएं सिखाने, विरासत यात्राएं कराने और संगीत के जरिए संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं.

Mann Ki Baat - Photo Gallery
7/10

साथ बैठकर खाने की परंपरा

गुजरात के एक गांव में सभी लोग साथ बैठकर खाना खाते हैं, जो आपसी भाईचारे और समानता का अच्छा उदाहरण है.

Mann Ki Baat - Photo Gallery
8/10

नशे के खिलाफ एकजुट समाज

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के शेखगुंड गांव ने नशा, तंबाकू और शराब जैसी बुराइयों के खिलाफ मिलकर कदम उठाए हैं.

Mann Ki Baat - Photo Gallery
9/10

पर्यावरण और ज्ञान की रक्षा

पश्चिम बंगाल के बेनॉय दास जी ने हजारों पेड़ लगाए और मध्य प्रदेश के जगदीश प्रसाद अहिरवार जी ने जंगल की औषधीय जानकारी को सहेजकर सबके लिए उपयोगी बनाया.

Mann Ki Baat - Photo Gallery
10/10

बाजरा काफी फेमस

बाजरा या श्री अन्ना भारत में युवाओं और किसानों के बीच बहुत फेमस है, जिसे देखकर खुशी होती है.