PM Kisan: क्या है Farmer ID, जिसकी वजह से लटक सकते हैं पीएम किसान सम्मान के 2000 रुपये; जान लें इसे पाने का तरीका
What is Farmer ID | PM Kisan Farmer ID: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत है, लेकिन अब इस योजना से जुड़ा एक नया नियम किसानों के लिए जानना बेहद जरूरी हो गया है. 22वीं किस्त से पहले सरकार ने किसान आईडी को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. कई राज्यों में बिना किसान आईडी के न तो नया पंजीकरण होगा और न ही आगे चलकर योजना का लाभ मिल पाएगा. ऐसे में हर किसान को ये बदलाव समझना जरूरी है.
पीएम किसान योजना किसानों के लिए क्यों अहम
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को हर साल आर्थिक मदद मिलती है. इससे खेती से जुड़े छोटे-बड़े खर्च संभालने में सहारा मिलता है.
22वीं किस्त से पहले बदला नियम
सरकार ने साफ कर दिया है कि अब कई राज्यों में पीएम किसान योजना से जुड़ने के लिए किसान आईडी जरूरी होगी. बिना इसके नया पंजीकरण नहीं होगा.
नए किसानों के लिए जरूरी किसान आईडी
जो किसान पहली बार पीएम किसान योजना में आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसान आईडी होना जरूरी है. किसान आईडी के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
किन राज्यों में लागू हुआ नियम
आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में यह नियम लागू हो चुका है.
किसान आईडी क्या होती है
किसान आईडी एक डिजिटल पहचान है जो आधार से जुड़ी होती है. इसमें किसान की जानकारी, जमीन का रिकॉर्ड और खेती से जुड़ी जानकारी रहती है.
सरकार किसान आईडी क्यों बना रही है
इसका मकसद सही किसानों को योजना का लाभ देना है. इससे गलत तरीके से लाभ लेने वालों को रोका जा सकेगा और रिकॉर्ड साफ रहेगा.
किसान आईडी कैसे बनवाएं
किसान अपने राज्य के कृषि पोर्टल, मोबाइल ऐप, CSC सेंटर या गांव में लगने वाले कृषि कैंप से किसान आईडी बनवा सकते हैं. आधार और जमीन के कागजात जरूरी होते हैं.
किसानों के लिए जरूरी सलाह
अगर आप पीएम किसान योजना की अगली किस्त चाहते हैं या भविष्य में योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो किसान आईडी बनवाने में देरी न करें. आगे चलकर बिना किसान आईडी लाभ मिलना मुश्किल हो सकता है.