Disadvantages of plastic bottles: पानी की बोतल लेते समय न करें ये गलती, जानिए क्यों लिखा होता है बीपीए मुक्त?
Disadvantages of plastic bottles: सुपरमार्केट या मॉल में प्लास्टिक की बोतल खरीदते समय ज्यादातर लोग उसका रंग, साइज और डिजाइन देखते हैं, लेकिन एक जरूरी चीज अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. बोतल पर लिखा बीपीए Free आपकी सेहत के लिए बेहद अहम होता है. आइए जानते हैं कि बीपीए क्या है.
प्लास्टिक की बोतल खरीदते समय न करें ये गलती
जब भी हम शॉपिंग मॉल या सुपरमार्केट में जाते हैं तो प्लास्टिक की कई रंग-बिरंगी बोतलें नजर आती हैं. ज्यादातर लोग बोतल खरीदते समय केवल उसका रंग, साइज और डिजाइन देखते हैं, लेकिन सेहत से जुड़ी एक जरूरी बात को नजरअंदाज कर देते हैं.
बोतल पर BPA Free लिखा है या नहीं, जरूर देखें
प्लास्टिक की बोतल खरीदते समय सबसे जरूरी बात यह है कि उस पर BPA Free लिखा हो. अगर यह नहीं लिखा है तो वह बोतल आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है
आखिर क्या होता है बीपीए?
बीपीए का पूरा नाम बिस्फेनॉल ए (Bisphenol A) है. यह एक औद्योगिक केमिकल है जिसका इस्तेमाल 1950 के दशक से कई तरह के प्लास्टिक बनाने में किया जा रहा है.
किन चीजों में इस्तेमाल होता है बीपीए?
बीपीए मुख्य रूप से पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक में पाया जाता है. इसका उपयोग खाद्य और पेय पदार्थों को रखने वाले कंटेनर, कैन और पानी की बोतलों में किया जाता है.
सेहत पर क्या पड़ सकता है असर?
रिपोर्ट्स के अनुसार बीपीए के संपर्क में आना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. यह बच्चों के मस्तिष्क और प्रोस्टेट ग्रंथि के विकास पर असर डाल सकता है.
इन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
कुछ रिसर्च के मुताबिक बीपीए के संपर्क से हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए सुरक्षित प्लास्टिक का चुनाव करना जरूरी है.
बोतल खरीदते समय रखें ये बात याद
जब भी प्लास्टिक की बोतल खरीदें तो उस पर बीपीए Free जरूर देखें. इससे यह सुनिश्चित होता है कि उस बोतल में हानिकारक बिस्फेनॉल ए केमिकल नहीं है और वह आपके स्वास्थ्य के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित है.