Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों ने बढ़ाई टेंशन! जानें दिल्ली-मुंबई समेत बाकी राज्यों में क्या है दाम?
Petrol Diesel Price Today 14 April: पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम बातचीत बिना किसी समझौते के बाद समाप्त हो गई है. जिसके बाद अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा कि अमेरिकी नौसेना जल्द ही होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की नाकेबंदी करना शुरू करेगी. अमेरिकी के सेंट्र कमांड ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह 10:00 बजे EDT (1400 GMT) पर नाकेबंदी शुरू की जाएगी. इसका निशाना ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाला समस्त समुद्री यातायात पर पड़ेगा. 21 घंटे तक चली शांति वार्ता के विफल होने के बाद, शुरुआती कारोबार में वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में करीब 8 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है. प्रति बैरल का आंकड़ा 100 डॉलर के पार पहुंच गया है.
नहीं किए गए बदलाव
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार 14 अप्रैल को किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है. सरकारी तेल कंपनियां प्रतिदिन 6 बजे तेल की कीमतें जारी करती हैं.
महानगरों में पेट्रोल-डीजल का दाम
देश की राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल आज भी 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये लीटर मिल रहा है. वहीं पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल ₹82.46 प्रति लीटर और डीजल ₹78.05 प्रति लीटर है.
क्रूड ऑयल के दाम
अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल के भांव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड 2.65 डॉलर प्रति बैरल घटकर 96.71 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. क्रूड में हर 1 डॉलर की बढ़ोतरी से साल के आयात बिल में करीब 2 अरब डॉलर का इजाफा होता है.
पेट्रोल की ताजा कीमतें
दिल्ली 94.77 रुपये, मुंबई 103.54 रुपये, कोलकाता 105.41 रुपये, चेन्नई 100.80 रुपये, अहमदाबाद .68 रुपये, बैंगलोर 102.96 रुपये, हैदराबाद 107.46 रुपये, राजस्थान 104.62 रुपये, बिहार 105.43 रुपये, मध्यप्रदेश 106.41 रुपये,
डीजल की ताजा कीमतें
नई दिल्ली: 87.62, मुंबई: 92.15, कोलकाता: 90.76, चेन्नई: 92.34, अहमदाबाद: 90.17, बेंगलुरु: 89.02, हैदराबाद: 95.70, जयपुर: 90.21, लखनऊ: 87.80, पुणे: 90.57, चंडीगढ़: 82.45, इंदौर: 91.88, पटना: डीजल 93.80, सूरत: डीजल 89.00, नासिक: डीजल 89.50
भारत में भी बढ़ेंगी मुश्किलें
ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमते काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं. लेकिन भारत में फिलहाल कीमतें स्थिर देखने को मिल रही है. क्योंकि, सरकार यहां धीरे-धीरे बदलाव करती है. जिसका अर्थ है असर धीमा होगा, लेकिन लंबा होगा.
भारत में भी बढ़ेंगी पैट्रोल-डीजल की कीमतें
पाकिस्तान में शांति वार्ता विफल होने के बाद ईरान के साथ अब अमेरिका भी तेल के मुख्य मार्ग होर्मुज की नाकेबंदी करने का ऐलान कर चुका है. डोनाल्ड ट्रंप की धमकी ने ग्लोबल बाजार को फिर से अनिश्चितता में डाल दिया है. विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर यह रास्ता खोला भी जाता है, तो तेल और महंगाई का संकट बरकरार रहेगा.