• Home>
  • Gallery»
  • PAN Card Date Of Birth Correction: पैन कार्ड में गलत हो गई है डेट ऑफ बर्थ, ऐसे करें उसे सही, जानें तरीका

PAN Card Date Of Birth Correction: पैन कार्ड में गलत हो गई है डेट ऑफ बर्थ, ऐसे करें उसे सही, जानें तरीका

PAN Card Date Of Birth Correction: भारत में पहचान और वित्तीय कामों के लिए पैन कार्ड बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है. बैंकिंग, टैक्स, निवेश और केवाईसी हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. अगर पैन कार्ड में डेट ऑफ बर्थ गलत दर्ज हो जाए, तो कई काम अटक सकते हैं. राहत की बात है कि पैन कार्ड में जन्मतिथि को आसानी से सुधारा जा सकता है.


By: sanskritij jaipuria | Published: February 2, 2026 2:39:43 PM IST

pan card - Photo Gallery
1/8

पैन कार्ड क्यों है जरूरी?

पैन कार्ड एक यूनिक पहचान है, जिसका इस्तेमाल टैक्स, बैंक अकाउंट, निवेश और सरकारी कामों में किया जाता है. इसके बिना कई जरूरी सेवाएं अधूरी रह जाती हैं.

pan card - Photo Gallery
2/8

डेट ऑफ बर्थ की भूमिका

पैन कार्ड में दर्ज जन्मतिथि केवाईसी और पहचान सत्यापन का अहम हिस्सा होती है. इसमें गड़बड़ी होने पर आपकी पहचान पर सवाल उठ सकता है.

PAN Card Date Of Birth Correction: पैन कार्ड में गलत हो गई है डेट ऑफ बर्थ, ऐसे करें उसे सही, जानें तरीका - Photo Gallery
3/8

गलत डेट ऑफ बर्थ से होने वाली दिक्कतें

गलत जन्मतिथि के कारण बैंकिंग, इन्वेस्टमेंट और केवाईसी रिजेक्ट हो सकती है. साथ ही ITR फाइल करते समय भी परेशानी आती है.

pan card - Photo Gallery
4/8

दस्तावेजों से डेटा मिसमैच

पैन की डेट ऑफ बर्थ अगर आधार, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस से मेल नहीं खाती, तो रिकॉर्ड अपडेट कराना जरूरी हो जाता है.

pan card - Photo Gallery
5/8

ऑनलाइन करेक्शन की सुविधा

एनएसडीएल या यूटीआईआईटीएसएल की वेबसाइट पर जाकर पैन करेक्शन फॉर्म भरकर ऑनलाइन जन्मतिथि सुधारी जा सकती है.

pan card - Photo Gallery
6/8

जरूरी डॉक्यूमेंट

डेट ऑफ बर्थ सुधारने के लिए आधार कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट या 10वीं की मार्कशीट जैसे वैध दस्तावेज अपलोड करने होते हैं.

pan card - Photo Gallery
7/8

ओटीपी से वेरिफिकेशन

फॉर्म सबमिट करने के बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है, जिससे प्रक्रिया पूरी होती है.

pan card - Photo Gallery
8/8

ऑफलाइन ऑप्शन भी उपलब्ध

जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाकर करेक्शन फॉर्म जमा कर सकते हैं.