Oscars 2026: कौन हैं गीता गंधबीर? भारतीय मूल की फिल्ममेकर जिनकी दो फिल्मों ने ऑस्कर 2026 में बनाई जगह
Oscars 2026: ऑस्कर 2026 से पहले ही भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंधबीर चर्चा में आ गई हैं. जहां एक ओर अभिनेता ईशान खट्टर की फिल्म अंतिम सूची में जगह बनाने से चूक गई, वहीं गीता गंधबीर की दो फिल्मों ने नामांकन की दौड़ में जगह बनाकर सबका ध्यान खींच लिया है.
कौन है ऑस्कर 2026 में चर्चा में आने वाली गीता गंधबीर
ऑस्कर 2026 से पहले ही भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंधबीर चर्चा में हैं. उनकी दो फिल्मों ने सर्वश्रेष्ठ 15 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की सूची में जगह बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है.
दो फिल्मों ने बनाई नॉमिनेशन में जगह
गीता गंधबीर की फिल्म ‘द परफेक्ट नेबर’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर श्रेणी में जगह मिली है, जबकि उनकी दूसरी फिल्म ‘डेविल’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट श्रेणी में नामांकन मिला है.
अमेरिका के बॉस्टन में हुआ जन्म
गीता गंधबीर का जन्म 1970 में अमेरिका के शहर बॉस्टन में हुआ था. उनका परिवार भारतीय मूल का है, लेकिन उनका पालन-पोषण अमेरिका में ही हुआ.
परिवार में भी कई उपलब्धियां
गीता गंधबीर के परिवार में भी कई लोग अलग-अलग क्षेत्रों में सफल हैं. उनके भाई अश्विन फिल्ममेकर हैं, जबकि उनकी बहन उना अमेरिका के अलास्का राज्य में उच्च न्यायालय की न्यायाधीश हैं.
पढ़ाई के दौरान मिली फिल्ममेकिंग की प्रेरणा
गीता गंधबीर को फिल्मों की दुनिया में आगे बढ़ने की प्रेरणा तब मिली जब वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थीं. वहीं उनकी मुलाकात प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक स्पाइक ली से हुई और उन्होंने उनके साथ काम करते हुए फिल्ममेकिंग की शुरुआत की.
फिल्म एडिटर के रूप में भी बनाई पहचान
फिल्म निर्देशक बनने से पहले गीता गंधबीर ने फिल्म संपादक के रूप में भी काम किया. उनके काम को काफी सराहना मिली और उन्हें उत्कृष्ट संपादन के लिए दो एमी पुरस्कार भी मिल चुके हैं.
ईशान खट्टर की फिल्म रह गई पीछे
इस बार अभिनेता ईशान खट्टर की फिल्म ‘होमबाउंड’ ऑस्कर की शीर्ष 15 नामांकन सूची में जगह बनाने से चूक गई, जबकि गीता गंधबीर की फिल्मों ने इस सूची में अपनी जगह बना ली.
15 मार्च 2026 को होगा भव्य आयोजन
ऑस्कर 2026 यानी 98वां एकेडमी अवॉर्ड समारोह 15 मार्च 2026 को अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा. इस समारोह की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन कोनन ओ’ब्रायन करेंगे.