क्या आप भी हैं Celebrity के Airport Fashion Style से ओब्सेस्टसे ,तो आप भी कर सकते हैं यह ट्रेंडी लुक
बॉलीवुड सितारों को अलग-अलग लुक में देखना दिलचस्प होता है, और उनके कुछ लुक्स फैंस को बहुत पसंद आते हैं, चाहे वह फिल्मों में हों या एयरपोर्ट पर। आइए जानते हैं कुछ टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस के एयरपोर्ट आउटफिट्स के बारे में, जो सबका ध्यान खींच लेते हैं
दीपिका पादुकोण की सफेद शालीनता
दीपिका को अक्सर सफेद कुर्ता-पायजामा में देखा जाता है। यह लुक बहुत ही सिंपल और सोबर है। इसमें ज़्यादा गहने या चमक-दमक वाले कपड़े नहीं होते। दीपिका का ये स्टाइल दिखाता है कि आप सिंपल कपड़ों में भी खूबसूरत लग सकती हैं। अगर आप आराम और भारतीय संस्कृति का मेल चाहते हैं, तो यह लुक बेस्ट है।
करीना कपूर का बेझिझक कॉन्फिडेंस
करीना को अक्सर पारंपरिक सूट या साड़ी में देखा जाता है। उनकी सबसे अच्छी बात ये है कि वो जो भी पहनती हैं, उसमें बहुत कॉन्फिडेंट दिखती हैं। वो हमें सिखाती हैं कि सबसे अच्छा फैशन वही है, जिसमें आप खुद को सहज महसूस करें।
विक्की कौशल का कूल अंदाज
विक्की अक्सर खादी या लिनेन के कपड़े पहनते हैं। उनका ये स्टाइल बहुत आरामदायक और देसी लगता है। उनका ये लुक दिखाता है कि कैसे गांव और शहर के स्टाइल को एक साथ जोड़ा जा सकता है।
शाहिद कपूर का सिंपल अट्रैक्शन
शाहिद अक्सर नीले या भूरे रंग के खादी कुर्ते और पायजामा में दिखते हैं। उनका ये लुक बहुत ही साधारण और आकर्षक होता है। उनका ये स्टाइल उन लड़कों के लिए है जो बिना ज़्यादा दिखावे के भी अच्छा दिखना चाहते हैं।
सोनम कपूर का नया अंदाज
सोनम कपूर हमेशा कुछ नया ट्राई करती रहती हैं। कभी धोती पैंट के साथ कुर्ता, तो कभी लंबे जैकेट के साथ साड़ी। उनका ये स्टाइल उन लोगों के लिए है जो पारंपरिक कपड़ों को मॉर्डन तरीके से पहनना चाहते हैं।
कियारा आडवाणी के रंग-बिरंगे कपड़े
कियारा को अक्सर रंगीन सूट या साड़ी में देखा जाता है। उनके कपड़े इतने अच्छे होते हैं कि वो यात्रा की थकान को भी दूर कर देते हैं। उनका ये स्टाइल दिखाता है कि कैसे सही रंगों का चुनाव आपके मूड को भी अच्छा कर सकता है।
Disclaimer
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.