New Labour Code: क्या सच में 1 साल नौकरी करने पर मिलेगी ग्रेच्युटी, जानें किन लोगों के लिए है ये नियम?
New Labour Code: देशभर के वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी से जुड़े नियमों में बदलाव की खबरों ने काफी भ्रम पैदा कर दिया है. 21 नवंबर 2025 से लागू नए लेबर कोड के बाद ये चर्चा तेज है कि क्या अब केवल एक साल की नौकरी पर भी ग्रेच्युटी मिलेगी. आइए, साफ और सही जानकारी समझते हैं.
ग्रेच्युटी नियम में बदलाव की सच्चाई
नए लेबर कोड ने ग्रेच्युटी से जुड़े कुछ प्रावधानों में बदलाव किया है, जिसे लेकर हर किसी के मन में कन्फ्यूजन आ गई है. क्या सही में एक साल की नौकरी ग्रेच्युटी मिलेगी आइए जानते हैं.
क्या 1 साल में मिलेगी ग्रेच्युटी?
ये धारणा पूरी तरह सही नहीं है. केवल कुछ स्पेशल कैटेगरी के कर्मचारियों को ही एक साल पूरा करने पर ग्रेच्युटी का लाभ मिल सकता है.
फिक्स्ड-टर्म कर्मचारियों को फायदा
नए नियम का सबसे बड़ा लाभ फिक्स्ड-टर्म या कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलता है, जिन्हें तय अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है.
कौन होते हैं फिक्स्ड-टर्म कर्मचारी
ये वे कर्मचारी होते हैं जो कंपनी के साथ लिखित अनुबंध के तहत निश्चित समय अवधि के लिए काम करते हैं, जैसे 1 साल या 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट.
प्रो-राटा आधार पर ग्रेच्युटी
अगर फिक्स्ड-टर्म कर्मचारी अपना कॉन्ट्रैक्ट पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें 5 साल इंतजार किए बिना प्रो-राटा आधार पर ग्रेच्युटी दी जाएगी.
स्थायी कर्मचारियों के लिए पुराना नियम लागू
स्थायी कर्मचारियों के लिए अब भी 5 साल लगातार सेवा जरूरी है. हालांकि मृत्यु या पूर्ण विकलांगता की स्थिति में इस नियम में छूट दी जाती है.