ना भारत, ना ऑस्ट्रेलिया! T20I में 300+ रन ठोकने वाली 3 टीमें, लिस्ट में पड़ोसी देश भी शामिल
T20I Highest Run: T20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होने वाला है. भारत के साथ के साथ सभी टीमें इस बड़े टूर्नामेंट के लिए जोरदार तैयारी तकर रही है. T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक किसी भी टीम ने 300 से ज़्यादा रन नहीं बना पाया है. T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है.
T20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड (T20 World Cup Records)
उन्होंने यह रिकॉर्ड T20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन में बनाया था. उस वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंकाई टीम ने केन्या के खिलाफ 260 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. 2007 से अब तक कोई भी देश श्रीलंका का यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है. हालांकि इस T20 वर्ल्ड कप में कई ऐसी टीमें हैं जो यह रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं.
भारत का सबसे ज्यादा स्कोर (India's highest score)
भारतीय टीम में इस वर्ल्ड कप में 300 से ज़्यादा रन बनाने की क्षमता है. T20 इंटरनेशनल में भारत का अब तक का सबसे ज़्यादा स्कोर 297 है. जो 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था. भारत को अभी T20I में 300 रन के आंकड़े तक पहुंचना बाकी है. हालांकि भारत के अलावा तीन और टीमें हैं जिन्होंने T20 इंटरनेशनल मैच में 300 से ज़्यादा रन बनाए है.
नेपाल (Nepal)
भारत का पड़ोसी देश नेपाल T20 इंटरनेशनल मैच में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले पहली टीम है. 2023 में नेपाल ने एशियन गेम्स में मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे. इस मैच में कुशल मल्ला ने सिर्फ 34 गेंदों में शानदार शतक बनाया था.
दीपेंद्र सिंह की शानदार पारी (Dipendra Singh's brilliant innings)
दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी सिर्फ 9 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. इस मैच में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 314 रनों का विशाल रन बनाया था.
जिम्बाब्वे (Zimbabwe)
जिम्बाब्वे के नाम T20I इतिहास में सबसे ज्यादा टोटल का रिकॉर्ड बना रखा है. अक्टूबर 2024 में जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ एक T20I मैच में 4 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए थे. इसी मैच में सिकंदर रजा ने सिर्फ 33 गेंदों में शतक बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. ज़िम्बाब्वे ने इस मैच में गाम्बिया को 290 रनों से हराया था.
इंग्लैंड (England)
नेपाल और जिम्बाब्वे के अलावा इंग्लैंड ने भी यह कारनामा किया है. पिछले सितंबर में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ 304 रनों का विशाल रन बनाया था. फिल साल्ट ने 60 गेंदों में 141 रनों की शानदार पारी खेली है. जोस बटलर ने भी 30 गेंदों 83 रनों की तूफानी पारी खेली है. यह मैच पहला मौका था जब दो बड़ी क्रिकेट टीमों (फुल मेंबर्स) के बीच T20 मैच की एक पारी में 300 से ज़्यादा रन बने है.
भारत 300 रन से चूक गया (India fell short by 300 runs)
भारतीय टीम अभी तक T20 इंटरनेशनल में 300 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है. हालांकि टीम इंडिया 2024 में यह मुकाम हासिल कर सकती थी, लेकिन वह सिर्फ 3 रन से पीछे रह गई थी.
सुर्यकुमार की शानदार पारी (Suryakumar's brilliant innings)
भारत ने अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट पर 297 रन बनाए थे. संजू सैमसन ने 47 गेंदों में 111 रनों की सेंचुरी बनाई, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों में 75 रन बनाए थे.