• Home>
  • Gallery»
  • Navratri Fasting: क्या नवरात्रि में पहला और आखिरी व्रत रखना फलदायी होता है?

Navratri Fasting: क्या नवरात्रि में पहला और आखिरी व्रत रखना फलदायी होता है?

Navratri fasting Rules: नवरात्रि व्रत देवी दुर्गा की भक्ति, आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक साधना का महत्वपूर्ण पर्व है. नौ दिनों तक भक्त सात्विक जीवनशैली अपनाकर पूजा, उपवास और संयम का पालन करते हैं. स्वास्थ्य और क्षमता के अनुसार पूरे 9 दिन, पहले-आखिरी दिन या अष्टमी-नवमी का व्रत भी रखा जा सकता है.

By: sanskritij jaipuria | Published: March 7, 2026 2:44:58 PM IST

Navratri Fasting: क्या नवरात्रि में पहला और आखिरी व्रत रखना फलदायी होता है? - Photo Gallery
1/7

नवरात्रि व्रत का आध्यात्मिक उद्देश्य

नवरात्रि का व्रत 9 दिनों तक देवी दुर्गा की भक्ति, आत्मशुद्धि और शारीरिक शुद्धिकरण के लिए रखा जाता है. इस दौरान साधक अपने मन, वचन और कर्म को पवित्र रखने का प्रयास करता है और देवी की आराधना करके आध्यात्मिक उन्नति की कामना करता है.

Navratri Fasting: क्या नवरात्रि में पहला और आखिरी व्रत रखना फलदायी होता है? - Photo Gallery
2/7

व्रत रखने के कई ऑप्शन

भक्त अपनी क्षमता और स्वास्थ्य के अनुसार व्रत रख सकते हैं. कुछ लोग पूरे 9 दिन व्रत रखते हैं, जबकि कुछ केवल पहला और आखिरी दिन रखते हैं. शास्त्रीय परंपराओं में अष्टमी और नवमी के दो दिन व्रत रखना भी बहुत शुभ माना गया है.

Navratri Fasting: क्या नवरात्रि में पहला और आखिरी व्रत रखना फलदायी होता है? - Photo Gallery
3/7

सात्विक भोजन का महत्व

नवरात्रि व्रत के दौरान सात्विक भोजन का सेवन किया जाता है. इसमें अनाज, दाल, सामान्य नमक, प्याज और लहसुन का त्याग किया जाता है. इसके स्थान पर फल, दूध, मेवे, पानी और कुट्टू या सामक जैसे व्रत वाले आटे का उपयोग किया जाता है.

Navratri Fasting: क्या नवरात्रि में पहला और आखिरी व्रत रखना फलदायी होता है? - Photo Gallery
4/7

दैनिक पूजा और भोग की परंपरा

व्रत के दौरान प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा की जाती है. भोजन ग्रहण करने से पहले देवी को भोग अर्पित करना आवश्यक माना जाता है, जिससे भक्ति और कृतज्ञता की भावना बनी रहती है.

Navratri Fasting: क्या नवरात्रि में पहला और आखिरी व्रत रखना फलदायी होता है? - Photo Gallery
5/7

मानसिक और शारीरिक अनुशासन

नवरात्रि में केवल भोजन का ही नहीं बल्कि आचरण का भी संयम जरूरी होता है. इस समय ब्रह्मचर्य का पालन, शराब, तंबाकू और मांसाहार से दूर रहना तथा नकारात्मक विचारों और विवादों से बचना चाहिए.

Navratri Fasting: क्या नवरात्रि में पहला और आखिरी व्रत रखना फलदायी होता है? - Photo Gallery
6/7

व्रत के वैकल्पिक तरीके

यदि कोई व्यक्ति पूरे दिन का व्रत नहीं रख सकता, तो वो दिन में एक बार फलाहार कर सकता है. कुछ परिवारों में ये भी परंपरा होती है कि हर दिन घर का एक सदस्य व्रत रखता है ताकि पूजा का क्रम बना रहे.

Navratri Fasting: क्या नवरात्रि में पहला और आखिरी व्रत रखना फलदायी होता है? - Photo Gallery
7/7

पहला और आखिरी व्रत रखने की मान्यता

कई लोग नवरात्रि में केवल पहला और आखिरी दिन व्रत रखते हैं. हालांकि कुछ परंपराओं के अनुसार अष्टमी और नवमी के व्रत को अधिक फलदायी माना गया है. फिर भी नवरात्रि व्रत का मेन तत्व सच्ची श्रद्धा और अपनी क्षमता के अनुसार नियमों का पालन करना है.