• Home>
  • Gallery»
  • सरसों का तेल, घी या नारियल तेल… कौन सा है डेली यूज के लिए बेहतर, जानें किसका करें इस्तेमाल?

सरसों का तेल, घी या नारियल तेल… कौन सा है डेली यूज के लिए बेहतर, जानें किसका करें इस्तेमाल?

Mustard Oil vs Ghee vs Coconut Oil: रोजमर्रा की रसोई में सरसों का तेल, देसी घी और नारियल तेल का अलग-अलग महत्व है. हर तेल की अपनी खासियत और उपयोग का तरीका होता है. सही मात्रा और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये शरीर को फायदा पहुंचाते हैं. बेहतर स्वास्थ्य के लिए इन तेलों को बदल-बदलकर और संतुलित मात्रा में प्रयोग करना जरूरी है.

By: sanskritij jaipuria | Published: February 17, 2026 12:30:27 PM IST

Mustard Oil vs Ghee vs Coconut Oil - Photo Gallery
1/8

सरसों का तेल: दिल के लिए फायदेमंद

सरसों के तेल में अच्छे फैट पाए जाते हैं जो हृदय स्वास्थ्य को सपोर्ट देते हैं. इसमें सूजन कम करने वाले गुण भी होते हैं.

Mustard Oil vs Ghee vs Coconut Oil - Photo Gallery
2/8

रोजाना भारतीय पकवानों के लिए उपयुक्त

इसका स्मोक पॉइंट ज्यादा होता है, इसलिए ये सब्जी, दाल और डीप फ्राई जैसी चीजों के लिए अच्छा ऑप्शन है.

Mustard Oil vs Ghee vs Coconut Oil - Photo Gallery
3/8

देसी घी: पाचन में सहायक

देसी घी पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है. ये आंतों के लिए लाभकारी माना जाता है.

Mustard Oil vs Ghee vs Coconut Oil - Photo Gallery
4/8

इम्यूनिटी और पोषण का स्रोत

घी में विटामिन A, D, E और K पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं.

Mustard Oil vs Ghee vs Coconut Oil - Photo Gallery
5/8

तड़का लगाने के लिए बेहतर

घी मध्यम से तेज आंच पर तड़का लगाने के लिए उपयुक्त है और खाने का स्वाद भी बढ़ाता है.

Mustard Oil vs Ghee vs Coconut Oil - Photo Gallery
6/8

नारियल तेल: ऊर्जा और मेटाबॉलिज्म

नारियल तेल में मौजूद एमसीटी शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं.

Mustard Oil vs Ghee vs Coconut Oil - Photo Gallery
7/8

इनसे बचें: वनस्पति घी

हाइड्रोजेनेटेड तेल या वनस्पति घी में ट्रांस फैट अधिक होता है, जो हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकता है. इससे बचना चाहिए.

Mustard Oil vs Ghee vs Coconut Oil - Photo Gallery
8/8

तेल दोबारा न गरम करें

घी और अन्य तेलों का अधिक सेवन न करें. किसी भी तेल को बार-बार गरम करने से हानिकारक तत्व बन सकते हैं, इसलिए ऐसा करने से बचें और सभी को थोड़ी मात्रा में यूज करें.