हरम से रात के समय क्यों निकलती थीं औरतें, मुगलों से निकाह के बाद किस बात का बेगम को सताता था डर?
Mughal Harem Secrets: मुगल हरम की औरतें रात के समय में किले से निकलती थीं और टोली बनाकर यमुना किनारे जाती थीं. लेकिन, उनका यमुना के किनारे जाना कोई आम नहीं होता था. बल्कि, इसके पीछे कई राज़ छिपे होते थे.
रात के अंधेरे में यमुना जाती थीं हरम की औरतें
मुगलों के इतिहास की जब-जब बात होती है, तब-तब हरम का जिक्र भी छिड़ता है. मुगलों के हरम को लेकर ऐसे तो कई किस्से मशहूर हैं, लेकिन एक ऐसी बात भी है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं और वह है कि तमाम पाबंदियों में जकड़ीं मुगल हरम की औरतें रात के समय किले से निकलती थीं और यमुना किनारे जाती थीं.
यमुना किनारे मनोरजंन करने जाती थीं हरम की औरतें
मुगल हरम की औरतें और शहजादियां रात के समय छिप-छिपाकर किले से निकलती थीं और यमुना नदी के किनारे जाकर अपना मनोरंजन करती थीं. जी हां, मुगल हरम की औरतें यमुना में नौका-विहार करतीं, पानी में नहातीं और मनोरंजन करती थीं.
रात में क्यों जाती थीं?
मुगल हरम की औरतों पर कई पाबंदियां होती थीं, जिसमें से एक यह थी कि वह किसी पुरुष से मिल नहीं सकती थीं और न ही उन्हें किसी से मिलने की इजाजत होती थी. ऐसे में रात के समय कोई मौजूद नहीं होता था और इसी वजह से रात के समय मुगल हरम की औरतें किले से निकलती थीं.
रात के अंधेरे में रची जाती थीं साजिशें
रात के अंधेरे में हरम की औरतें सिर्फ नहाने या मनोरंजन के लिए नहीं निकलती थीं. बल्कि, रात मनोरंजन के बहाने वह अपने प्रेमियों से मिलतीं थीं. वहीं, कई बार बादशाह को बर्बाद करने या संपत्ति हड़पने की साजिशें भी इसी बहाने से रची जाती थीं.
बादशाह भी करते थे अपना मनोरंजन
कई बार मुगल हरम की औरतों और बेगमों के साथ बादशाह भी रात के अंधेरे में यमुना में नौका विहार करने के लिए निकलते थे.
मुगलों की बेगम का डर
मुगलों से निकाह करने के बाद बेगमों को हरम में जाने का डर सताता था.
क्यों डरती थीं बेगमें?
कहा जाता है कि हरम के नियम बहुत सख्त होते थे और नियमों का पालन नहीं करने वालों को मौत की सजा दी जाती थी. ऐसे में हरम में जाने से पहले बेगमों को खूब डर सताता था.
Disclaimer
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.