OTT Release This Week: नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर रिलीज होंगी ये 8 धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट…!
OTT Release This Week | Movies Releasing This Week: फरवरी महीने का तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है और मनोरंजन प्रेमियों की निगाहें इस हफ्ते रिलीज होने वाली नई फिल्मों और वेब सीरीज पर टिकी हैं. इस हफ्ते सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों के लिए थ्रिलर, कॉमेडी, रोमांस और डॉक्यूमेंट्री जैसी अलग-अलग शैलियों की रिलीज तैयार हैं. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म अपने नए कंटेंट के साथ लोगों को जोड़ने को तैयार हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी नई फिल्में और सीरीज लोगों के लिए उपलब्ध होंगी.
रियलिटी चेक: इनसाइड अमेरिकाज नेक्स्ट मॉडल
16 फरवरी से रिलीज होने वाली ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज अमेरिका की टॉप मॉडल्स के पर्दे के पीछे की सच्चाई दिखाती है. अगर आप मॉडलिंग की दुनिया में रुचि रखते हैं, तो इसे मिस न करें. ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगी.
56 डेज
18 फरवरी यानी आज से स्ट्रीम होने वाली ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज कैथरीन रयान हॉवर्ड के बेस्टसेलर उपन्यास से प्रेरित है. थ्रिलर और सस्पेंस के शौकीनों के लिए ये एक रोमांचक अनुभव होगी. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी.
चथा पाचा
कल 19 फरवरी को रिलीज होने वाली मलयालम एक्शन कॉमेडी फिल्म चथा पाचा लोगों के लिए हंसी और एक्शन का तड़का लेकर आ रही है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगी.
द नाइट एजेंट 3
स्पाई थ्रिलर सीरीज का तीसरा सीजन 19 फरवरी को रिलीज हो रहा है. पिछले दो सीजन की सफलता के बाद ये नया सीजन लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगी.
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म अब 19 फरवरी से ओटीटी पर उपलब्ध होगी. बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं होने के बाद ये फिल्म घर बैठे रोमांस का आनंद देती है.
कैनेडी
अनुराग कश्यप की चर्चित फिल्म कैनेडी 20 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज होगी. सनी लियोनी और राहुल भट्ट की ये फिल्म दर्शकों को अलग अंदाज में कहानी सुनाएगी.
अस्सी
तापसी पन्नू की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म अस्सी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ये फिल्म न्याय और समाज की कहानी प्रस्तुत करती है.
दो दीवाने शहर में
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म दो दीवाने शहर में भी 20 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. ये फिल्म युवा दर्शकों के लिए रोमांस का बेहतरीन अनुभव होगी.