शाही ताज से भी ज्यादा चमकी इन 7 प्रिंसेज की खूबसूरती, पुरी दुनिया में घुली थी इनकी दीवानियत
Most Beautiful Princess In The World: दुनिया के अलग-अलग देशों में ऐसी कई राजकुमारियां और रानियां हुई हैं, जिनकी सुंदरता, शाही अंदाज और प्रभावशाली जीवन कहानियां इतिहास में अमर हो गईं. अमीरा अल-तवील से लेकर क्लियोपेट्रा और ग्रेस केली तक, इन सभी ने अपने साहस और विशिष्ट पहचान से दुनिया को प्रभावित किया.
अमीरा अल-तवील (सऊदी अरब)
सऊदी प्रिंस अलवलीद बिन तलाल से विवाह के बाद प्रिंसेज बनीं. फोर्ब्स ने उन्हें 21वीं सदी की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में शामिल किया.
प्रिंसेस डायना (इंग्लैंड)
प्रिंसेज डायना राजा चार्ल्स तृतीय की पहली पत्नी थी और उनके दो बच्चे थे लियम और हैरी. बाद में प्रिंसेज ने चार्ल्स को तलाक दे दिया और 1997 में कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई.
फौजिया पहलवी (ईरान/मिस्र)
मिस्र की राजकुमारी ने 1939 में शाह मोहम्मद रजा पहलवी से शादी की और फिर वो ईरान की रानी बनी. वो अपनी सुंदरता के लिए फेमस है. उन्होंने बाद में तलाक लिया औक दूसरी शादी की.
गायत्री देवी (भारत)
गायत्री देवी कोच वंश की राजकुमारी थी, वो दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिनी जाती थीं. वोग ने भी सबसे खूबसूरत महिला कहा.
ग्रेस केली (मोनाको)
हॉलीवुड एक्ट्रेस व ऑस्कर विजेता ने प्रिंस रेनियर से शादी की और उसके बाद वो मोनाको की प्रिंसेज बनी. 52 साल की उम्र में कार दुर्घटना में निधन हो गया.
क्लियोपेट्रा (मिस्र)
टॉलमी राजवंश की आखिरी रानी थी. उन्हें जूलियस सीजर और मार्क एंटनी से प्रसिद्ध संबंध के बारे में जाना जाता था. एंटनी की हार के बाद सांप के डंसवाने से आत्महत्या की.
प्रिंसेस मैरी (रोमानिया)
प्रिंसेज मैरी रोमानिया की अंतिम रानी. वो अपनी खूबसूरत नीली आंखों के लिए फेमस थी. उन्हें विंस्टन चर्चिल ने प्रपोज किया था और उन्होंने क्राउन प्रिंस फर्डिनेंड से शादी की.
शाही पहचान
इन सभी महिलाओं को उनकी सुंदरता, शाही पहचान और प्रभावशाली जीवन कथाओं के कारण इतिहास में विशेष स्थान प्राप्त है.