• Home>
  • Gallery»
  • Bihar Politics: कौन है वो हसीना? जिसने थामा तेज प्रताप का हाथ, अब JJD में दिखेंगी ब्यूटी क्वीन

Bihar Politics: कौन है वो हसीना? जिसने थामा तेज प्रताप का हाथ, अब JJD में दिखेंगी ब्यूटी क्वीन

Monika Mani JJD: बिहार की सियासत हमेशा गरमाई हुई रहती है. वहीं जहां  एक तरफ तेजश्वी यादव RJD में अपना दम दिखाते हैं तो वहीं तेज पटटाप JJD को लेकर तरह तरह के प्रयास  करते हैं. इसी बीच तेज प्रताप से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, एक ‘ब्यूटी क्वीन’ ने हाल ही में जन शक्ति जनता दल (JJD) पार्टी ज्वाइन कर तेज प्रताप की पार्टी को सुर्ख़ियों में ला दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये पार्टी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के नेतृत्व में चलती है. 2017 के ‘मिसेज़ इंडिया’ पेजेंट की रनर-अप रहीं मोनिका मनी JJD में शामिल हो गई हैं. 


By: Heena Khan | Published: March 17, 2026 8:17:37 PM IST

Bihar Politics: कौन है वो हसीना? जिसने थामा तेज प्रताप का हाथ, अब JJD में दिखेंगी ब्यूटी क्वीन - Photo Gallery
1/6

कौन है मोनिका ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सोमवार को तेज प्रताप की मौजूदगी में उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मोनिका इससे पहले 'मिसेज़ बिहार' का खिताब भी जीत चुकी हैं. 'मिसेज़ इंडिया' प्रतियोगिता में वो दूसरी रनर-अप रही थीं. मकर संक्रांति के मौके पर तेज प्रताप द्वारा आयोजित 'दही-चूड़ा' भोज में भी उन्हें देखा गया था.

Bihar Politics: कौन है वो हसीना? जिसने थामा तेज प्रताप का हाथ, अब JJD में दिखेंगी ब्यूटी क्वीन - Photo Gallery
2/6

क्या करती हैं मोनिका

बता दें कि ये जानकारी खुद जन शक्ति जनता दल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के ज़रिए शेयर की गई. पार्टी ने इस बात की जानकारी दी है कि मोनिका मनी 2017 से ही समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं.

Bihar Politics: कौन है वो हसीना? जिसने थामा तेज प्रताप का हाथ, अब JJD में दिखेंगी ब्यूटी क्वीन - Photo Gallery
3/6

समाज सेवा करती हैं मोनिका

मोनिका शिक्षा, रोज़गार और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में काम कर रही हैं. उम्मीद है कि पार्टी के साथ जुड़ने से JJD की सामाजिक पहल को और मज़बूती मिलेगी.

Bihar Politics: कौन है वो हसीना? जिसने थामा तेज प्रताप का हाथ, अब JJD में दिखेंगी ब्यूटी क्वीन - Photo Gallery
4/6

जानें मोनिका के बारे में

जानकारी के मुताबिक मोनिका मनी मूल रूप से मुज़फ़्फ़रपुर की रहने वाली हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने 'मिसेज़ बिहार' का खिताब जीता है. 2017 में उन्होंने 'मिसेज़ इंडिया' पेजेंट में हिस्सा लिया था और दूसरी रनर-अप रही थीं.

Tej Pratap Yadav - Photo Gallery
5/6

3 बच्चों की माँ हैं मोनिका

इतना ही नहीं वो तीन बच्चों की माँ भी  हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और एक उद्यमी (entrepreneur) के तौर पर भी काम किया है. 'मिसेज़ इंडिया' की रनर-अप बनने के बाद वो समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल हो गईं. मोनिका फ़िलहाल अपने पति और बच्चों के साथ पटना में रहती हैं.

Tej Pratap Yadav - Photo Gallery
6/6

पहले भी तेज प्रताप के संग दिखीं थी मोनिका

पिछले साल जनवरी में, मकर संक्रांति के मौके पर, तेज प्रताप यादव ने पटना स्थित अपने आवास पर 'दही-चूड़ा' भोज का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में कई जाने-माने नेता शामिल हुए थे, जिनमें बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मंत्री अशोक चौधरी प्रमुख थे.