Man Periods: क्या सच में मर्दों को भी होता है पीरियड? झेलना पड़ते हैं क्रैंप्स; जानिए Man Periods के पीछे का विज्ञान
Man Health: दुनियाभर में हर महिला को पीरियड्स का दर्द झेलना पड़ता है. ये एक ऐसा दर्द होता है जिसका शयद अंदाजा लगाना भी काफी मुश्किल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मर्दों को भी महिलाओं की तरह पीरियड्स में दर्द होता है? यह सवाल अक्सर सोशल मीडिया से लेकर हेल्थ फोरम तक उठता है. हाल ही में इसे लेकर एक रिसर्च हुई,मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसका सीधा जवाब है नहीं. पुरुषों को महिलाओं की तरह पीरियड्स नहीं होते, लेकिन कुछ शारीरिक और मानसिक कंडीशन ऐसी होती हैं जिनकी वजह से उन्हें पीरियड्स जैसे लक्षण हो सकते हैं. चलिए जान लेते हैं ऐसा कब होता है जब मर्दों को भी इस दर्द से गुजरना पड़ता है.
आखिर पुरुषों को होता क्या है?
हेल्थलाइन की रिपोर्ट की माने तो पुरुषों में यूट्रस, ओव्यूलेशन या मेंस्ट्रुअल साइकिल नहीं होता है. इसलिए, पुरुषों को महिलाओं की तरह पीरियड्स में दर्द नहीं हो सकता. अगर पुरुषों को दर्द, चिड़चिड़ापन या मूड स्विंग्स होते हैं, तो इसका कारण अलग होता है.
पुरुषों के भी होते हैं मूड स्विंग्स
WebMD ने इस बात की जानकारी दी है कि पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का लेवल रोज़ ऊपर-नीचे होता रहता है. जब ये लेवल कम होता है, तो पुरुषों को चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग्स, थकान और कमज़ोरी महसूस होती है. इसे इरिटेबल मेल सिंड्रोम भी कहा जाता हैं, जिससे PMS जैसे लक्षण होते हैं.
पीरियड्स की तरह होती हैं सारी चीजें
मेयो क्लिनिक की रिसर्च से इस बात का खुलासा हुआ है कि स्ट्रेस बढ़ने पर शरीर में कोर्टिसोल काफी बढ़ जाता है. यह कोर्टिसोल पुरुषों में पेट में ऐंठन, सिरदर्द, नींद न आना, थकान और मूड स्विंग जैसे लक्षण पैदा कर सकता है. लेकिन ये लक्षण महिलाओं में PMS जैसे ही होते हैं, लेकिन ये असली पीरियड नहीं होते.
कैसे रोक सकते हैं ये दर्द
वहीं अगर आप भी एक मर्द हैं और इस दर्द और दिक्क्त से छुटकारा चाहते हैं तो पुरुषों में पीरियड जैसे लक्षण आमतौर पर स्ट्रेस, नींद की कमी, पाचन की समस्या और काम के दबाव के कारण होते हैं. इन लक्षणों को मैनेज करने के लिए स्ट्रेस कम करना ज़रूरी है.
स्ट्रेस करें कम
जब मन और शरीर पर ज़्यादा स्ट्रेस होता है, तो चिड़चिड़ापन, थकान, पेट में ऐंठन और मूड स्विंग जैसे लक्षण बढ़ जाते हैं. पूरी नींद लेना, समय पर खाना, हल्की एक्सरसाइज़ करना और दिन भर खूब पानी पीना काफी आराम दे सकता है.
अच्छा पाचन बनाएं रखें
गैस, कब्ज़ या पेट फूलने से भी अक्सर पीरियड जैसा दर्द हो सकता है, इसलिए अच्छा पाचन बनाए रखना बहुत ज़रूरी है.