• Home>
  • Gallery»
  • क्या शादी करने से कम होता है कैंसर का खतरा, जानिए क्या कहती है रिसर्च?

क्या शादी करने से कम होता है कैंसर का खतरा, जानिए क्या कहती है रिसर्च?

Married People Cancer Risk: कैंसर से जुड़ी हाल ही में एक रिसर्च में पता लगा है कि शादीशुदा लोगों को कैंसर का खतरा उन लोगों से कम होता है, जो अकेले रहते हैं या फिर कभी शादी नहीं करते. यह बात जानकर कई लोगों का इसपर यकीन का मुश्किल हो जाएगा, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक, इसमें सिर्फ शादी होना कारण नहीं है, बल्कि सही लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य जांच और मेडिकल सुविधाओं तक पहुंच जैसी कई चीजें भी शामिल है. आइए जानते हैं आखिर रिसर्च क्या कहती है? 


By: Preeti Rajput | Last Updated: April 11, 2026 2:05:19 PM IST

क्या शादी करने से कम होता है कैंसर का खतरा, जानिए क्या कहती है रिसर्च? - Photo Gallery
1/7

कैंसर रिसर्च कम्यूनिकेशन्स

यह रिसर्च कैंसर रिसर्च कम्यूनिकेशन्स में प्रकाशित हुई है. इसके मुताबिक, जो लोग कभी शादी नहीं करते हैं, उन्हें कैंसर होने का खतरा अधिक होता है.

Wedding tips for gen z - Photo Gallery
2/7

कितने प्रतिशत हैं कैंसर का खतरा?

कुंवारे पुरुषों में कैंसर का खतरा 68 प्रतिशत अधिक और महिलाओं में यह खतरा 83 प्रतिशत तक अधिक पाया जाता है. रिसर्च के मुताबिक, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शादी से जुड़े स्वास्थय लाभ भी बढ़ जाते हैं.

couples - Photo Gallery
3/7

भावनात्मक और सामाजिक समर्थन

शादीशुदा लोगों को भावनात्मक और सामाजिक समर्थन मिलता है. वह अक्सर डॉक्टर के पास जाते हैं, जिससे बीमारी का पता जल्दी लग जाता है. वह स्वस्थय लाइफस्टाइल अपनाते हैं, धूम्रपान या शराब का कम सेवन करते हैं, जिससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है.

क्या शादी करने से कम होता है कैंसर का खतरा, जानिए क्या कहती है रिसर्च? - Photo Gallery
4/7

महिलाओं में कैंसर का खतरा अधिक

रिसर्च के मुताबिक, महिलाओं में कैंसर का खतरा पुरुषों के मुकाबला अधिक पाया जाता है. जो महिलाएं कभी प्रेग्नेंट नहीं होती, उनमें अंडाशय और गर्भाशय का कैंसर ज्यादा होता है.

couple - Photo Gallery
5/7

स्वास्थ्य सुविधा और नियमित जांच

विशेषज्ञों के मुताबिक, शादीशुदा लोग अक्सर स्वास्थय सुविधाओं और समर्थन तक अधिक पहुंच रखते हैं. जैसे नियमित जांच, बीमा और निगरानी अधिक मिलती है. लेकिन अकेले रहने वाले लोगों को ऐसा समर्थन नहीं मिलता है.

क्या शादी करने से कम होता है कैंसर का खतरा, जानिए क्या कहती है रिसर्च? - Photo Gallery
6/7

रिसर्च में पता लगा सच

रिसर्च में साफ बताया गया है कि सामाजिक संबंध स्वास्थ्य पर पॉजिटिव असर डालते हैं. वहीं अच्छे संबंध मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार करने का काम करते हैं.

क्या शादी करने से कम होता है कैंसर का खतरा, जानिए क्या कहती है रिसर्च? - Photo Gallery
7/7

सिंगल लोग क्या करें?

विशेषज्ञों के मुताबिक, मजबूत सामाजिक नेटवर्क बनाकर रखें. साथ ही दोस्तों और परिवार से जुड़े रहें. स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से कराएं. जिससे कैंसर का खतरा कम हो सकें.