Maha Shivratri 2026: राशि के अनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर हर मनोकामना होगी पूरी!
Maha Shivratri 2026 upaay: इस बार महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में 15 फरवरी 2026 को मनाया जा रहा है. पूरे भारत में इस पर्व को शिवभक्त बेहद धूमधाम के साथ मनाते हैं. इस दिन शिवमंदिरों में खूब भीड़ देखने को मिलती है. लोग भोलेनाथ की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करते हैं. इस दिन व्रत का विधान है. महाशिवरात्रि दिन का नहीं बल्कि रात का पर्व होता है. मान्यता है कि इसी रात को शिव ने तांडव किया था. इस दिन शिव की कृपा पाने के लिए जीवन में शांति, सुख और धन के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं. कोई शिवलिंग पर जल अर्पित करता है, तो कई धतूरा, भांग और बेलपत्र चढ़ाता है. कुछ लोग रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करते हैं. वैदिक ज्योतिष के मुताबिक अपनी राशि के अनुसार इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं.
मेष राशि
महाशिवरात्रि के दिन आवेग में आकर किसी भी तरह का काम न करें. इस दिन सोच समझकर फैसला करें. वहीं इस महाशिवरात्रि पर वो पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करें. साथ ही रात को सोने से पहले सोने से पहले 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करें.
वृषभ राशि
शिवलिंग पर दूध और बेलपत्र अर्पित करें. इसके बाद 84 बार “ॐ नमः शिवाय” का जप करें. गाय या पक्षियों को भोजन खिलाना शुभ होगा.
मिथुन राशि
इस महाशिवरात्रि फलहारी व्रत या भी निर्जला व्रत रख सकते हैं. साथ ही पूरे विधि- विधान के साथ प्रभु की पूजा करें. पूजा के दौरान महादेव की मूर्ति के पास घी का दीपक जलाकर
“ॐ नमः शिवाय” का जप करें.
कर्क राशि
इस राशि के लोग महादेव को दूध अर्पित करें. साथ ही बेलपत्र और चावल अर्पित करना शुभ माना जाता है. क्योंकि, इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है. इसी कारण सफेद चीजें अर्पित करना शुभ माना जाता है.
सिंह राशि
श्रद्धा से शिवलिंग की परिक्रमा करें और 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करें. महादेव को शहद और गुड़ का भोग लगाना चाहिए.
कन्या राशि
शिव पुराण जैसे ग्रंथों का पाठ करें. कपड़ा या तिल का दान करना शुभ माना जाता है. भगवान शिव को बेल पत्र और शहद से अभिषेक करें.
तुला राशि
पूजा के बाद जरूरतमंदों को भोजन दें और घर में दीपक जलाएं. “ॐ नमः शिवाय” का जाप जरूर करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक दूध, जल और शहद से रुद्राभिषेक करें. साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जप करें.
धनु राशि
सबसे पहले शिव मंदिर जाएं और यहां भगवान शिव की पूजा अर्चना करें. इसके बाद “ॐ नमः शिवाय” का जप के साथ चंदन पाउडर और पीले रंग के कपड़े और पीले फूलों और घी के साथ शंकर जी का अभिषेक करें.
मकर राशि
महाशिवरात्रि के दिन निर्जला व्रत रखें और भगवान शिव का ध्यान करें. घी का दीपक जलाएं. साथ ही मंदिर में चावल और गुड़ अर्पित करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं. इस राशि के जातकों को काल व्रत रखकर मंत्र जाप करना चाहिए. पूजा के बाद किताबें या पढ़ाई से जुड़ी चीजें दान करें. भगवान शिव को शहद का भोग लगाएं और बेर का फल चढ़ाएं.
मीन राशि
भगवान शिव की आराधना करें और व्रत रखें. गरीबों या बुजुर्गों को भोजन कराएं और शिवलिंग पर जल अर्पित करें.