Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा के दिन इन चीजों के महादान से दूर होंगे कष्ट और बढ़ेगा पुण्य
Magh Purnima 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत विशेष और महत्वपूर्ण माना गया है. माघी पूर्णिमा को स्नान और दान के लिए खास माना जाता है.
Magh Purnima 2026
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन को दान और स्नान के लिए बहुत शुभ और फलदायी माना गया है. साल 2026 में माघ मास की पूर्णिमा 1 फरवरी 2026, रविवार के दिन है. यह दिन बहुत शुभ होता है.
Magh Purnima 2026
इस दिन बहुत सी चीजों का दान करने से जीवन के कष्ट कटते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन देवता गण धरती पर आते हैं और विष्णु जी जल में निवास करते हैं. इसीलिए इस दिन स्नान-दान से सुख-सौभाग्य आता है.
Magh Purnima 2026
माघ पूर्णिमा के दिन बहुत से शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. इस दिन आयुष्मान योग, पुष्य नक्षत्र, प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. यह दिन बहुत शुभ है.
Magh Purnima Daan
इस दिन काले तिल और सरसों का दान और काले कपड़ों का दान करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है. कार्यों में आ रही बाधाओं का अंत होता है.
Magh Purnima Daan
माघ पूर्णिमा के दिन कुत्तों और चींटियों को आटा-गुड़ खिलाएं, साथ ही उनकी सेवा करें. साथ ही जरूरतमंदों को कंबल का दान करें. यह पूर्णिमा सर्दियों के मौसम में आती हैं. ठंड से बचाव का सामान लोंगों में बांटे.
Magh Purnima Daan
माघ पूर्णिमा पर गुड़, गेहूं का दान करें. साथ ही मूंगफली का दान करना भी शुभ होता है.
Magh Purnima Daan
इस दिन कुंडली में चंद्रमा की शांति बनी रहे उसके लिए सफेद चीजों का दान करें. जैसे दूध, मिश्री, चावल का दान करें.
Magh Purnima 2026
इन सभी चीजों के दान से सुख, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है, साथ ही यह दान चंद्रमा की शीतलता और विष्णु-लक्ष्मी की कृपा लाता है, जो जीवन से नकारात्मकता दूर करता है.