Laddu Mar Holi 2026: इस दिन बरसाना में बरसेंगे लड्डू, जानें परंपरा और महत्व
Laddu Mar Holi 2026: फाल्गुन मास का नाम आते ही ब्रज की होली का ख्याल मन में आ जाता है. ब्रज मंडल में होली केवल एक-दो दिन नहीं, बल्कि पूरे 40 दिनों तक मनाई जाती है. बसंत पंचमी से शुरू होने वाले इस रंगोत्सव में लड्डू मार होली से लेकर लठमार होली और फूलों की होली तक कई अनोखी परंपराएं निभाई जाती हैं. वर्ष 2026 में लड्डू मार होली 24 फरवरी को मनाई जाएगी.
लड्डू मार होली
बसंत पंचमी से शुरू होने वाले इस रंगोत्सव में लड्डू मार होली से लेकर लठमार होली और फूलों की होली तक कई अनोखी परंपराएं निभाई जाती हैं.
40 दिन चलने वाली ब्रज की होली
ब्रज मंडल में होली बसंत पंचमी से शुरू होकर करीब 40 दिनों तक मनाई जाती है. यहां होली के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं – लड्डू मार, लठमार, फूलों वाली और अबीर-गुलाल वाली होली.
कहां होती है लड्डू मार होली?
लड्डू मार होली मुख्य रूप से बरसाना में मनाई जाती है. आयोजन का केंद्र प्रसिद्ध राधा रानी मंदिर होता है, जहां से भक्तों पर लड्डू बरसाए जाते हैं.
नंदगांव को जाता है फाग आमंत्रण
इस दिन बरसाना से पुरोहित नंदगांव जाकर होली खेलने का निमंत्रण देते हैं. इसे फाग आमंत्रण की परंपरा कहा जाता है.
क्या है लड्डू मार होली की कहानी?
मान्यता है कि द्वापर युग में जब बरसाना से नंदगांव निमंत्रण भेजा गया, तो गोपियों ने पुरोहितों का स्वागत लड्डुओं से किया. गुलाल से बचने के लिए पुरोहितों ने लड्डू उछाले और वहीं से लड्डू मार होली की परंपरा शुरू हुई.
लड्डू मार होली कब है?
ब्रज में प्रसिद्ध लड्डू मार होली इस साल 24 फरवरी 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी. इस दिन बरसाना में भव्य आयोजन होगा और नंदगांव को फाग खेलने का आमंत्रण भेजा जाएगा.
क्यों बरसते हैं लड्डू?
लड्डू यहां प्रसाद के रूप में बरसाए जाते हैं. इसे प्रेम, स्वागत और राधा-कृष्ण की लीलाओं का प्रतीक माना जाता है. भक्त इन लड्डुओं को पाकर स्वयं को सौभाग्यशाली समझते हैं.
देश-विदेश से उमड़ती है भीड़
लड्डू मार होली देखने के लिए देश और विदेश से हजारों श्रद्धालु बरसाना पहुंचते हैं. भक्ति, उत्साह और परंपरा का अनोखा संगम इस उत्सव को विश्वप्रसिद्ध बनाता है.