• Home>
  • Gallery»
  • Kedarnath Yatra 2026: दिल्ली से केदारनाथ जाने का आसान रूट, जानिए सड़क, ट्रेन और हेलीकॉप्टर का पूरा प्लान!

Kedarnath Yatra 2026: दिल्ली से केदारनाथ जाने का आसान रूट, जानिए सड़क, ट्रेन और हेलीकॉप्टर का पूरा प्लान!

Kedarnath Yatra 2026: हर साल लाखों लोग केदारनाथ की यात्रा करते हैं. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार डेट सामने आ ही गई है कि इस बार कपाट कब खुलेंगे, तो आपको बता दें इस बार 22 अप्रैल से मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे. ऐसे में वहां पहुंचने के लिए अगर आप दिल्ली से जा रहे हैं तो आइए आपको आसान मार्ग बताते हैं. दिल्ली से सबसे आसान मार्ग सड़क के माध्यम से है. पहले हरिद्वार/ऋषिकेश होते हुए सोनप्रयाग तक जाएं, फिर गौरिकुंड के लिए टैक्सी लें और 16 किमी की पैदल यात्रा करें. हेलीकॉप्टर सेवा भी फटा/सेर्सी से उपलब्ध है. यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है.


By: sanskritij jaipuria | Published: February 19, 2026 1:48:14 PM IST

kedarnath travel guide 2026 - Photo Gallery
1/7

दिल्ली से सड़क मार्ग

दिल्ली से हरिद्वार/ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग और गौरिकुंड होते हुए केदारनाथ पहुंचा जा सकता है. कुल दूरी लगभग 450 किमी और समय 12–14 घंटे.

kedarnath travel guide 2026 - Photo Gallery
2/7

ट्रेन द्वारा यात्रा

दिल्ली से हरिद्वार या ऋषिकेश तक ट्रेन लें. वहां से टैक्सी या बस लेकर सोनप्रयाग पहुंचा जा सकता है. ये ऑप्शन लंबे समय की यात्रा में आरामदायक है.

kedarnath travel guide 2026 - Photo Gallery
3/7

हेलीकॉप्टर ऑप्शन

फटा, गुप्तकाशी या सेर्सी से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध है. इसे आधिकारिक IRCTC वेबसाइट से बुक किया जा सकता है.

kedarnath travel guide 2026 - Photo Gallery
4/7

रजिस्ट्रेशन जरूरी

केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण जरूरी और नि:शुल्क है. बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा की अनुमति नहीं है.

kedarnath travel guide 2026 - Photo Gallery
5/7

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड पर्यटन पोर्टल पर जाकर 'Register' क्लिक करें. जरूरी डिटेल जैसे आईडी प्रूफ और फोटो भरें.

kedarnath travel guide 2026 - Photo Gallery
6/7

मोबाइल ऐप और WhatsApp

'Tourist Care Uttarakhand' ऐप का उपयोग करें या WhatsApp पर +91-8394833833 पर 'Yatra' मैसेज भेजकर रजिस्ट्रेशन करें.

kedarnath travel guide 2026 - Photo Gallery
7/7

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

हरिद्वार, ऋषिकेश और सोनप्रयाग में उपलब्ध केंद्रों पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया जा सकता है, लेकिन सुविधा सीमित है.