• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 15 Feb 2026: रविवार को व्यापारियों को होगा फायदा, कपल को घूमने-फिरने का मिल सकता है मौका; पढ़ें मेष से मीन तक दैनिक राशिफल

Kal ka Rashifal 15 Feb 2026: रविवार को व्यापारियों को होगा फायदा, कपल को घूमने-फिरने का मिल सकता है मौका; पढ़ें मेष से मीन तक दैनिक राशिफल

Kal Ka Rashifal | Kumbh Rashifal Today | Horoscope Today: वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार (15 फरवरी 2026) को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि प़़ड़ रही है. इसके साथ ही त्रयोदशी तिथि रविवार शाम 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगी. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 15 फरवरी को देर रात 2 बजकर 47 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा. वहीं, रविवार शाम 7 बजकर 48 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. सबसे बड़ी बात यह है कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि व्रत है. फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती है. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन रविवार (15 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 


By: JP Yadav | Published: February 14, 2026 5:41:54 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशि

आपका जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है. आपके घर मित्रों का आगमन भी होगा. आज आप कई पारिवारिक अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे. धार्मिक यात्रा का भी कार्यक्रम बन सकता है. अपने व्यवसाय में मिलने वाले लाभ से प्रसन्न रहेंगे.  आपके परिवार के बढ़ते खर्च आपको चिंतित कर सकते हैं. आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कुछ सामाजिक कार्यों में भी आपकी सहभागिता बढेगी. आपका जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है, उसे मनाने की जिम्मेदारी आपकी है.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ राशि

किसी शौक को पूरा कर पाने से आपको खुशी होगी.  रविवार को आपको परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा.  आप आज किसी सामाजिक और राजनीतिक कार्य में सहभागी बन सकते हैं. पति-पत्नी आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं. रविवार को आपको कोई मूल्यवान वस्तु भी मिल सकती है. प्रॉपर्टी का काम करते हैं तो आपको सफलता मिलेगी. लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर घर की साज सज्जा पर भी ध्यान देंगे.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि

रविवार को बच्चों के साथ आप शनिवार को मनोरंजक समय बिता सकते हैं. मन पसंद भोजन मिलने से आपको आज खुशी होगी.  आपके मन में काम और कारोबार को लेकर कई तरह के विचार आते रहेंगे. रविवार को आप रचनात्मक कार्यों में भी भाग लेंगे. परिवार के कुछ जरूरी काम को निपटाने के लिए आपको धन और समय दोनों ही खर्च करना होगा. आप अपने ऑफिस में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि

बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई आज अच्छी रहेगी. आप अपने कुछ अधूरे कार्यों को भी पूरा कर पाएंगे. रविवार का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. आप दिन पहला भाग रिलैक्स होकर बिताएंगे. इस दौरान आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी सामाजिक और राजनीतिक कार्य में भी आप भाग ले सकते हैं. दोस्तों के साथ आप रविवार को पार्टी मनोरंजन भी कर सकते हैं.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि

आपके आस-पड़ोस में किसी से कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा. आप बुद्धि और समझदारी से स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे. रविवार को आपको अपने ससुराल पक्ष से भी लाभ और सम्मान मिलता नजर आ रहा है. आप अपने कुछ पारिवारिक कार्यों की वजह से व्यस्त रहेंगे. संतान की शिक्षा संबंधी कार्यों में भी आपकी व्यस्तता बनी रहेगी. छात्रों   का पढ़ाई में मन लगेगा. आपके दुश्मन परास्त होंगे.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि

आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी रविवार का दिन अच्छा रहेगा.माता की सेहत का ध्यान रखना होगा. परिवार में रविवार को शुभ और मांगलिक कार्य का संयोग बनेगा. परिवार के सदस्य आपस में बैठकर किसी पारिवारिक मुद्दे का हल निकालने का प्रयास करेंगे. भाई बहनों से लाभ और सहयोग मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें इसमें ईमानदारी रहेगी.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि

आपको रविवार को किसी संबंधी की ओर से खुशखबरी मिलेगी. कोई महत्वपूर्ण काम जो आपका अटक रहा था वह पूरा होगा. संतान की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी आपको रविवार को ध्यान देने की जरूरत है. रविवार का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा. आप रविवार को कई अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे. आपको रविवार को लाइफ पार्टनर से सहयोग और लाभ मिलेगा. जमीन जायदाद से संबंधित कोई मुद्दा है तो उसका समाधान हो सकता है. सगे संबंधियों से मिलने का भी संयोग बन सकता है. शाम के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि

लव लाइफ के मामले में भी रविवार का दिन आपका अनुकूल रहेगा. प्रेमी के साथ शाम का वक्त रोमांटिक बीतेगा.अगर परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है यानी सिंगल के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है. आप रविवार को कई लाभदायक अवसर पाएंगे. दिन के पहले भाग में आज आप परिवार के साथ सुकून के पल बिताना चाहेंगे, जबकि दिन में कुछ सामाजिक और पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में व्यस्त हो सकते हैं.आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा. सामाजिक क्षेत्र में अच्छी पहचान बनेगी.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि

परिवार के सदस्यों के साथ आपको सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी मित्र या संबंधी सहयोग आपको भावुक कर सकता है. महिलाओं को रविवार को ससुराल के बड़ों से लाभ मिल सकता है. रविवार को आपको व्यावसायिक मामलों में सावधान और सतर्क रहना होगा. काम और कारोबार में रविवार को आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करेंगे तो यह नुकसान में रहेंगे.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि

कारोबार के मामले में रविवार का दिन मकर राशि के लिए अच्छा रहेगा. जो लोग किराना या वस्त्रों के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा.  यदि आपके बेटा-बेटी के विवाह से संबंधित कोई समस्या है, तो आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से इसे हल कर सकते हैं. रविवार को आप अपने पारिवारिक कार्यों के साथ किसी सामाजिक कार्य में भी आगे आएंगे. परिवार में लोग आपकी बातों को मानेंगे और आपको सम्मान देंगे. पड़ोसियों से कहासुनी होने की आशंका है, इसलिए अनबन से परहेज करें.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि

आपके घर रविवार को किसी मेहमान का आगमन हो सकता है. आपको कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है. रविवार का दिन लाभदायक रहेगा.किसी काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खान-पान का ध्यान रखें. अगर आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो वह आपको अच्छा लाभ दे सकता है. बिजनेस में जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेंगे तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. रविवार को वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से खुशियां मिलेंगी.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि

भौतिक सुख साधनों की आप खरीदारी कर सकते हैं. कारोबार में लाभ पाएंगे. कारोबार-व्यापार में साहसिक कदम उठाकर भी लाभ पा सकते हैं. माता से भी आपको आज स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भी आप आज भाग ले सकते हैं. रविवार को आप अपने किसी परिचित की मदद के लिए आगे आएंगे इससे आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.