• Home>
  • Gallery»
  • Jasprit Bumrah love story: बुमराह से शादी से पहले किसे डेट कर रही थीं संजना गणेशन?

Jasprit Bumrah love story: बुमराह से शादी से पहले किसे डेट कर रही थीं संजना गणेशन?

Jasprit Bumrah love story: जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में गिने जाते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है. उन्होंने 15 मार्च 2021 को संजना गणेशन से शादी की थी. बहुत कम लोग जानते हैं कि संजना का नाम पहले अश्विनी कौल के साथ जुड़ा था. 

By: Ranjana Sharma | Published: March 11, 2026 5:46:05 PM IST

Jasprit Bumrah love story: बुमराह से शादी से पहले किसे डेट कर रही थीं संजना गणेशन? - Photo Gallery
1/8

‘स्प्लिट्सविला’ में दिखी थीं संजना गणेशन, इसे जुड़ा था नाम

जसप्रीत बुमराह अपनी शानदार गेंदबाजी और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के इस स्टार खिलाड़ी ने 15 मार्च 2021 को संजना गणेशन के साथ शादी की थी. कोविड के समय हुई इस शादी में केवल परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे.

Jasprit Bumrah love story: बुमराह से शादी से पहले किसे डेट कर रही थीं संजना गणेशन? - Photo Gallery
2/8

रियलिटी शो से सुर्खियों में आई थीं संजना

संजना गणेशन साल 2014 में लोकप्रिय रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 7 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं. इस शो के जरिए वह पहली बार बड़े स्तर पर चर्चा में आईं.

Jasprit Bumrah love story: बुमराह से शादी से पहले किसे डेट कर रही थीं संजना गणेशन? - Photo Gallery
3/8

शो में अश्विनी कौल से जुड़ा था नाम

रियलिटी शो के दौरान संजना की नजदीकियां अभिनेता अश्विनी कौल के साथ बढ़ने लगी थीं. दोनों के रिश्ते की चर्चा उस समय काफी सुर्खियों में रही थी और शो में यह जोड़ी काफी चर्चित हो गई थी.

Jasprit Bumrah love story: बुमराह से शादी से पहले किसे डेट कर रही थीं संजना गणेशन? - Photo Gallery
4/8

चोट के कारण बीच में छोड़ना पड़ा शो

शो के एक टास्क के दौरान संजना घायल हो गई थीं. चोट लगने के कारण उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था. इसके बाद अश्विनी कौल ने भी शो से दूरी बना ली थी.

Jasprit Bumrah love story: बुमराह से शादी से पहले किसे डेट कर रही थीं संजना गणेशन? - Photo Gallery
5/8

शो के बाद भी कुछ समय तक चला रिश्ता

रियलिटी शो खत्म होने के बाद भी संजना और अश्विनी कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करते रहे. हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए और उनकी राहें अलग हो गईं.

Jasprit Bumrah love story: बुमराह से शादी से पहले किसे डेट कर रही थीं संजना गणेशन? - Photo Gallery
6/8

खेल जगत में बनी नई पहचान

रियलिटी शो के बाद संजना गणेशन ने अपने करियर की नई दिशा चुनी और खेल जगत में प्रस्तोता के रूप में पहचान बनाई. उन्होंने कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट और कार्यक्रमों में एंकरिंग की.

Jasprit Bumrah love story: बुमराह से शादी से पहले किसे डेट कर रही थीं संजना गणेशन? - Photo Gallery
7/8

ऐसे हुई बुमराह से मुलाकात

स्पोर्ट्स एंकरिंग के दौरान ही संजना की मुलाकात जसप्रीत बुमराह से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और समय के साथ यह रिश्ता प्यार में बदल गया.

Jasprit Bumrah love story: बुमराह से शादी से पहले किसे डेट कर रही थीं संजना गणेशन? - Photo Gallery
8/8

2021 में शादी के बंधन में बंधे

कई सालों तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने 15 मार्च 2021 को शादी कर ली. आज यह जोड़ी क्रिकेट और खेल जगत की चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है.