• Home>
  • Gallery»
  • Ishan Kisha Girlfriend Aditi Hundia: खूबसूरती की मिसाल और मिस इंडिया फाइनलिस्ट; जानें कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया?

Ishan Kisha Girlfriend Aditi Hundia: खूबसूरती की मिसाल और मिस इंडिया फाइनलिस्ट; जानें कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया?

Ishan Kishan Girlfriend | Ishan Kishan GF |  Ishan Kishan GF Aditi Hundia: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेपकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों अपने बल्ले से सामने वाली टीम को जमकर धो रहे हैं. हाल ही में पाकिस्तान के साथ हुए मैच में भी उन्होंने शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया. 

By: Sujeet Kumar | Last Updated: February 16, 2026 1:44:07 PM IST

ishan kishan - Photo Gallery
1/7

ईशान किशन ने पाकिस्तान को धो डाला

ईशान किशन ने कोलंबो में खेले गए मैच में पाकिस्तान को धो डाला. हालांकि अभिषेक अपना खाता तक नहीं खोल पाए. लेकिन ईशान किशन के शानदार फॉर्म ने भारत की डूबती नैया को संभाल लिया. ईशान ने 40 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए. इस बीच ईशान किशन की निजी जंदगी से जुड़ी एक खबर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.

Ishan Kisha Girlfriend Aditi Hundia: खूबसूरती की मिसाल और मिस इंडिया फाइनलिस्ट;  जानें कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? - Photo Gallery
2/7

ईशान की तूफानी पारी पर अदिति का रिएक्शन

जब पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन चौकें-छक्के लगा रहे थे, तब उनकी गर्लफ्रेंड भी मैच देख रही थी. उन्होंने ईशान की तूफानी पारी पर लव वाला रिएक्शन भी दिया.

Ishan Kisha Girlfriend Aditi Hundia: खूबसूरती की मिसाल और मिस इंडिया फाइनलिस्ट;  जानें कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? - Photo Gallery
3/7

ईशान किशन किसे कर रहे डेट?

ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने मॉडल अदिति हुंडिया के साथ क्रिकेटर के रिश्ते पर मुहर लगा दी है. बिहार के औरंगाबाद में ईशान किशन के दादा, अनुराग पांडे ने साफ कर दिया कि परिवार ईशान की पसंद की लड़की से शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने साफ तौर पर बताया कि अदिति हुंडिया ईशान की गर्लफ्रेंड हैं. वह एक मॉडल हैं.

Ishan Kisha Girlfriend Aditi Hundia: खूबसूरती की मिसाल और मिस इंडिया फाइनलिस्ट;  जानें कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? - Photo Gallery
4/7

क्या बोले ईशान के दादा?

ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने एक आधुनिक सोच पेश करते हुए कहा कि 'हमें वही स्वीकार करना चाहिए, जिससे बच्चे खुश रहें.' बता दें कि ईशान और अदिति काफी समय से चर्चा में रहे हैं. लेकिन परिवार के तरफ से कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है.

Ishan Kisha Girlfriend Aditi Hundia: खूबसूरती की मिसाल और मिस इंडिया फाइनलिस्ट;  जानें कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? - Photo Gallery
5/7

कौन हैं अदिति हुंडिया?

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया राजस्थान की राजधानी जयपुर में रहती हैं. वह मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं. उनको मॉडलिंग की दुनिया में एक अलग पहचान यहीं से मिलना शुरु हुई थी.

Ishan Kisha Girlfriend Aditi Hundia: खूबसूरती की मिसाल और मिस इंडिया फाइनलिस्ट;  जानें कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? - Photo Gallery
6/7

फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं अदिति

जानकारी के अनुसार अदिति फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. वह नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्सटेस्ट थीं. अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

Ishan Kisha Girlfriend Aditi Hundia: खूबसूरती की मिसाल और मिस इंडिया फाइनलिस्ट;  जानें कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? - Photo Gallery
7/7

बेहद खूबसूरत हैं ईशान की गर्लफ्रेंड

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की खूबसूरती उनकी तस्वीरों में झलकती है. जो उन्होंने सोशल मीडिया प्रोफाइल इंस्टाग्राम पर शेयर की है.