IPL 2026 Ticket Booking: स्टेडियम में देखना है IPL 2026? टिकट बुकिंग का आसान तरीका जान लें
IPL 2026 Ticket Booking: जैसा की आप सभी जानते हैं कि टाटा IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. वहीं बता दें कि IPL 2026 का 19वां सीजन 26 मार्च से 31 मई, 2026 तक खेला जाएगा. लेकिन, BCCI ने अभी तक IPL 2026 का ऑफिशियल शेड्यूल जारी नहीं किया है. अगर आप भी IPL 2026 के लिए टिकट बुक करने का प्लान बना रहे हैं और जानना चाहते हैं कि IPL टिकट कैसे बुक करें? ऑनलाइन बुकिंग कब से शुरू होगी और ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी हैं, तो आज हम आपको इन ही सब बातों का सही सही जवाब देने वाले हैं.
अक्सर लोग कर देते हैं ये गलती
IPL सीज़न एक ऐसा सीजन है जिसमे सिर्फ भारत ही नहीं विदेश से भी लाखो लोग देखने आते हैं. इसलिए, टिकट ऑनलाइन मिलने के कुछ ही घंटों में बिक जाते हैं. वहीं जो लोग आखिरी मिनट तक इंतज़ार करते हैं, वो अक्सर टिकट चूक जाते हैं, और शानदार मैच का हिस्सा नहीं बन पाते.
ऑफिशियल वेबसाइट से करें टिकट बुक
IPL 2026 के टिकट मार्च 2026 में, टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ हफ़्ते पहले बिकने शुरू होने की उम्मीद है. IPL 2026 के टिकट सिर्फ़ ऑफिशियल वेबसाइट या ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर से ही खरीदे जाने चाहिए.
ऐसे हो सकती है एंट्री में दिक्क्त
अनऑफिशियल सोर्स से टिकट लेने पर स्टेडियम के गेट पर एंट्री में दिक्कत हो सकती है और टिकट इनवैलिड हो सकते हैं. टिकट वेबसाइट और ऐप से ऑनलाइन और कुछ चुने हुए ऑथराइज़्ड काउंटर से ऑफलाइन भी खरीदे जा सकते हैं.
पहले ही दिन करें बुकिंग
अगर आप किसी लोकप्रिय मैचों की टिकटें कुछ घंटों में ही खत्म हो जाती हैं. थोड़ी देर करने पर आपको पूरी तरह मैच मिस करना पड़ सकता है. क्योंकि कुछ ही देर में टीमों के मैच जल्दी “Sold Out” हो जाते हैं.
ऑनलाइन बुकिंग
IPL के लिए ऑफिशियल टिकट बुकिंग पार्टनर BookMyShow और District by Zomato हैं. बता दें कि BookMyShow मुंबई इंडियंस (MI), राजस्थान रॉयल्स (RR), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के होम मैचों के टिकट देगा.
वेबसाइट पर मिलेंगे टिकट
वहीं District by Zomato चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), गुजरात टाइटन्स (GT), दिल्ली कैपिटल्स (DC), किंग्स XI पंजाब (KXIP), और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के होम मैचों के टिकट भी देगा. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मैचों के टिकट सिर्फ RCB की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेंगे.