• Home>
  • Gallery»
  • Induction Cleaning Tips: इंडक्शन चूल्हा साफ करते वक्त जरूर ध्यान दें ये बातें, वरना गरीबी में हो जाएगा आटा गीला

Induction Cleaning Tips: इंडक्शन चूल्हा साफ करते वक्त जरूर ध्यान दें ये बातें, वरना गरीबी में हो जाएगा आटा गीला

Induction Cooktop Cleaning Tips: LPG की कमी के चलते आजकल इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. ये सुविधाजनक तो है, लेकिन इसकी सही देखभाल बेहद जरूरी होती है. थोड़ी सी लापरवाही से इसका ग्लास या सिरेमिक सरफेस खराब हो सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका कुकटॉप लंबे समय तक नया जैसा बना रहे, तो सफाई के सही तरीकों को अपनाना जरूरी है.

By: sanskritij jaipuria | Published: April 6, 2026 10:12:42 AM IST

Induction Cleaning Tips: इंडक्शन चूल्हा साफ करते वक्त जरूर ध्यान दें ये बातें, वरना गरीबी में हो जाएगा आटा गीला - Photo Gallery
1/7

ठंडा होने के बाद ही सफाई करें

खाना बनाने के तुरंत बाद कुकटॉप साफ न करें. पहले इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर पावर ऑफ करके सफाई करें, ताकि दाग जमने या सतह खराब होने से बचा जा सके.

Induction Cleaning Tips: इंडक्शन चूल्हा साफ करते वक्त जरूर ध्यान दें ये बातें, वरना गरीबी में हो जाएगा आटा गीला - Photo Gallery
2/7

विनेगर से करें आसान सफाई

जिद्दी दाग हटाने के लिए विनेगर और पानी का घोल बनाएं. मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से पोंछने पर दाग आसानी से साफ हो जाते हैं.

Induction Cleaning Tips: इंडक्शन चूल्हा साफ करते वक्त जरूर ध्यान दें ये बातें, वरना गरीबी में हो जाएगा आटा गीला - Photo Gallery
3/7

क्रैक वाले हिस्सों का रखें खास ध्यान

अगर कुकटॉप पर दरार है, तो सफाई के दौरान सावधानी बरतें. दरार में गंदगी फंसने से गर्म होने पर बदबू या नुकसान हो सकता है.

Induction Cleaning Tips: इंडक्शन चूल्हा साफ करते वक्त जरूर ध्यान दें ये बातें, वरना गरीबी में हो जाएगा आटा गीला - Photo Gallery
4/7

अमोनिया क्लीनर से बचें

अमोनिया बेस्ड क्लीनर का उपयोग न करें. इससे कुकटॉप का रंग और फिनिश खराब हो सकती है और ये सतह को नुकसान पहुंचा सकता है.

Induction Cleaning Tips: इंडक्शन चूल्हा साफ करते वक्त जरूर ध्यान दें ये बातें, वरना गरीबी में हो जाएगा आटा गीला - Photo Gallery
5/7

ज्यादा दबाव न डालें

सफाई करते समय कुकटॉप पर ज्यादा जोर न लगाएं. हल्के हाथों से साफ करने से इसकी सतह सुरक्षित रहती है और टूटने का खतरा कम होता है.

Induction Cleaning Tips: इंडक्शन चूल्हा साफ करते वक्त जरूर ध्यान दें ये बातें, वरना गरीबी में हो जाएगा आटा गीला - Photo Gallery
6/7

सही हैंडलिंग रखें

सफाई के समय बिजली का कनेक्शन जरूर हटाएं और सूखे, नरम कपड़े का इस्तेमाल करें. इससे सेफटी भी बनी रहती है और डिवाइस भी सेफ रहता है.

Induction Cleaning Tips: इंडक्शन चूल्हा साफ करते वक्त जरूर ध्यान दें ये बातें, वरना गरीबी में हो जाएगा आटा गीला - Photo Gallery
7/7

बर्तनों को स्लाइड करने से बचें

कुकटॉप पर बर्तन खिसकाने से स्क्रैच पड़ सकते हैं. इससे सतह खराब होती है और बाद में गंदगी भी जमा होने लगती है.