सुपर 8 में भारत के लिए दबाव, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अब जीत जरूरी; जानें सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा गणित
T20 World Cup 2026: दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की बड़ी गैलरी में बैठे 90,954 फैंस उम्मीद कर रहे थे कि इंडियन टीम साउथ अफ्रीका को उसके होम ग्राउंड पर हराकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाएगी. लेकिन रविवार की शाम एक बुरे सपने की तरह आई. ICC T20 वर्ल्ड कप के पहले ही सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका ने इंडिया को 76 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है. इस हार ने न सिर्फ डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया का हौसला तोड़ा बल्कि सेमीफाइनल का उसका रास्ता भी एक मुश्किल मैथमेटिकल भूलभुलैया में उलझा दिया है. 188 रन के मुश्किल टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही है. भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन पर ढेर हो गई है. ईशान किशन अपना अकाउंट भी नहीं खोल सके है. जबकि नंबर 3 पर आए तिलक वर्मा सिर्फ 1 रन पर मार्को जेनसन का शिकार हो गए है.
कौन है दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज (Who is the world's number 1 batsman?)
दुनिया के नंबर 1 T20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (15 रन) ने कुछ अच्छे शॉट लगाए थे. लेकिन केशव महाराज से टकराने के बावजूद कॉर्बिन बॉश ने शानदार कैच लेकर भारतीय उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. कैप्टन सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर को अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन वे उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए है. साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जेनसन ने कहर बरपाया, 22 रन देकर 4 विकेट लिए है. जबकि केशव महाराज ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर भारतीय पारी खत्म कर दी है.
सुपर 8 ग्रुप A: लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल (Super 8 Group A: Latest Points Table)
इस जीत के साथ एडेन मार्करम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीकी टीम +3.800 के शानदार नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं भारतीय टीम -3.800 के नेट रन रेट के साथ टेबल में सबसे नीचे है.
इंडिया सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा? (How will India reach the semi-finals?)
इंडिया के लिए आगे का रास्ता अब बहुत मुश्किल है. सूर्यकुमार यादव की सेना को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए एक 'चमत्कार' की जरूरत है. भारतीय टीम के अब दो मैच बाकी है. ज़िम्बाब्वे (26 फरवरी, चेन्नई) और वेस्ट इंडीज (1 मार्च, कोलकाता) में होगी.
भारत को क्या करना होगा (What India needs to do)
सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए इंडिया को न सिर्फ़ ये दोनों मैच जीतने होंगे, बल्कि इन्हें बड़े अंतर से जीतना होगा. 76 रन की हार से उनके नेट रन-रेट पर बहुत बुरा असर पड़ा है, और इसकी भरपाई के लिए इंडिया को कम से कम 50-60 रन की जीत या ऐसी पारी की जरूरत होगी जिसमें टारगेट 15 ओवर के अंदर पूरा करना होगा.
अगर भारत एक भी मैच हार जाता...(If India had lost even one match...)
समस्या साफ है कि अगर भारत अगले दो मैचों में से एक भी हार जाता है, तो सुपर 8 स्टेज पर टाइटल बचाने का उसका सपना टूट जाएगा. दो हार के साथ कोई भी टीम टॉप दो में जगह नहीं बना पाएगी.
वेस्ट इंडीज और ज़िम्बाब्वे के नतीजों पर नजर (Keeping an eye on the results of West Indies and Zimbabwe)
भारत को यह भी दुआ करनी होगी कि साउथ अफ़्रीका अपने बाकी मैच जीत जाए ताकि ग्रुप की दूसरी टीमें (वेस्ट इंडीज़ और ज़िम्बाब्वे) पॉइंट्स के मामले में इंडिया से आगे न निकल जाएं. अगर साउथ अफ्रीका सबको हरा देता है, तो दूसरे नंबर की लड़ाई रन रेट पर आ जाएगी, जहां भारत को अपना पलड़ा भारी रखना होगा.
चेन्नई और कोलकाता के बीच लड़ाई (Battle between Chennai and Kolkata)
इंडियन टीम अब गुरुवार को ज़िम्बाब्वे का सामना करने के लिए चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) जाएगी. इसके बाद उनका सामना ईडन गार्डन्स में पावर-हिटिंग करने वाली वेस्ट इंडीज़ से होगा. होम ग्राउंड, होम क्राउड, और करो या मरो वाली सिचुएशन होगी. क्या भारतीय टीम इस भारी प्रेशर में वापसी कर पाएगी?