• Home>
  • Gallery»
  • Ind vs Eng Semifinal: दो वर्ल्ड कप, एक पैटर्न! सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही बनी चैंपियन

Ind vs Eng Semifinal: दो वर्ल्ड कप, एक पैटर्न! सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही बनी चैंपियन

Ind vs Eng Semifinal: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का इतिहास एक दिलचस्प पैटर्न दिखाता है. पिछले दो टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही अंततः विश्व चैंपियन बनी है. 2022 में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया और फिर फाइनल में पाकिस्तान को मात देकर खिताब अपने नाम किया. 

By: Shubahm Srivastava | Published: March 4, 2026 9:24:25 PM IST

Ind vs Eng Semifinal: दो वर्ल्ड कप, एक पैटर्न! सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही बनी चैंपियन - Photo Gallery
1/8

क्या फिर इतिहास खुद को दोहराएगा?

वहीं 2024 में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराकर बदला चुकाया और फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर ट्रॉफी उठाई. अब 2026 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें फिर से सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं, जिससे सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार भी इतिहास खुद को दोहराएगा?

Ind vs Eng Semifinal: दो वर्ल्ड कप, एक पैटर्न! सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही बनी चैंपियन - Photo Gallery
2/8

14,000 दिन बाद वानखेड़े में टक्कर

वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का मुकाबला करीब 14,000 दिन बाद होने जा रहा है. 1983 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी और फिर वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार विश्व कप जीता था.

Ind vs Eng Semifinal: दो वर्ल्ड कप, एक पैटर्न! सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही बनी चैंपियन - Photo Gallery
3/8

1987 में इंग्लैंड ने लिया था बदला

हालांकि 1987 में इंग्लैंड ने मुंबई में ही भारत को हराकर उस हार का बदला लिया था. इस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के कारण मौजूदा मुकाबला और भी खास बन गया है.

Ind vs Eng Semifinal: दो वर्ल्ड कप, एक पैटर्न! सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही बनी चैंपियन - Photo Gallery
4/8

आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 2 मैच जीते हैं. आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी दोनों के बीच कुल 5 भिड़ंत हुई हैं, जहां भारत 3-2 से आगे है. हालिया ट्रेंड यह दिखाता है कि जो टीम सेमीफाइनल जीतती है, वही खिताब भी अपने नाम करती है.

Ind vs Eng Semifinal: दो वर्ल्ड कप, एक पैटर्न! सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही बनी चैंपियन - Photo Gallery
5/8

2016 की टीस अभी बाकी

वानखेड़े में भारत को 2016 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की हार आज भी याद होगी. उस मैच में विराट कोहली के नाबाद 89 रन की मदद से भारत ने 192/2 का मजबूत स्कोर बनाया था.

Ind vs Eng Semifinal: दो वर्ल्ड कप, एक पैटर्न! सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही बनी चैंपियन - Photo Gallery
6/8

इंग्लैंड को हरा वेस्टइंडीज ने जीता खिताब

लेकिन वेस्टइंडीज ने लेंडल सिमंस और जोनाथन चार्ल्स की शानदार पारियों के दम पर 7 विकेट से जीत दर्ज की. बाद में वेस्टइंडीज ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था.

Ind vs Eng Semifinal: दो वर्ल्ड कप, एक पैटर्न! सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही बनी चैंपियन - Photo Gallery
7/8

अंपायरों की जिम्मेदारी

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के क्रिस गाफानी और साउथ अफ्रीका के अलाहुद्दीन पालेकर मैदानी अंपायर होंगे. ऐसे में एक बार फिर वानखेड़े गवाह बनेगा कि क्या सेमीफाइनल का विजेता ही विश्व चैंपियन बनेगा.

Ind vs Eng Semifinal: दो वर्ल्ड कप, एक पैटर्न! सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही बनी चैंपियन - Photo Gallery
8/8

पांच को भिड़ंत, आठ का फाइनल

बता दें कि भारत-इंग्लैंड का मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं फाइनल रविवार, 8 मार्च को दोपहर 1:30 GMT से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.